अम्बिकापुर/ पुलिस अधीक्षक सरगुजा राजेश अग्रवाल के मार्गदर्शन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लो के निर्देश पर उप निरीक्षक अभय तिवारी के नेतृत्व में नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान एवं परामर्श केंद्र सरगुजा की वरिष्ठ समाजसेविका सुश्री वन्दना दत्ता दीदी , नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान एवं परामर्श केंद्र सरगुजा के संयोजक मंगल पाण्डेय, समन्वयक अनिल कुमार मिश्रा, काउन्सलर सुनिधि शुक्ला एवं संतोष कुमार विश्वकर्मा ने शीतकालीन मौसम को ध्यान में रखते हुए जरूरतमंद व्यक्तियों के बीच अम्बिकापुर शहर में कम्बल वितरित किए। सरगुजा पुलिस एवं सरगुजा जिले के स्वैच्छिक संगठनों के संयुक्त तत्वावधान् में संचालित नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान एवं परामर्श केंद्र सरगुजा के सदस्यों के द्वारा तत्परता के नित नए सामाजिक कार्य किए जा रहे हैं जो अन्य गैर सरकारी संगठनों एवं सामाजिक संस्थाओं को प्रेरित करते रहेंगे।



