:- डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा के दिशा निर्देशन मे थाना गांधीनगर पुलिस टीम द्वारा मामले मे की गई कार्यवाही।
:- आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया लैपटॉप समेत 5000 हजार रुपये नगद किया गया बरामद।
:- चोरी के मामलो मे शामिल आरोपियों के विरुद्ध पुलिस टीम द्वारा की जा रही लगातार सख्त कार्यवाही।
:- मामले मे अन्य आरोफी फरार है जिसका पत्ता तलाश किया जा रहा है।
⏩ मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी सुनन्दन तिवारी साकिन भगवानपुर खुर्द थाना गांधीनगर द्वारा दिनांक 20/02/26 को थाना गांधीनगर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 19/02/26 से 20/02/26 के मध्य रात्रि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा प्रार्थी के मकान से नगदी, सोने का ब्रेसलेट, अंगूठी, चैन एवं लैपटॉप एवं मोबाइल की चोरी कर लिया गया है, मामले मे प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना गांधीनगर मे अपराध क्रमांक 90/26 धारा 331(4), 305(ए), 3(5), 317(2), 112(2) बी. एन. एस. का अपराध दर्ज कर विवेचना मे लिया गया।
⏩ दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले के आरोपियों एवं चोरी गयी सम्पति का पत्ता तलाश किया जा रहा था, इस दौरान पुलिस टीम को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुआ कि एक संदेही चोरी का मोबाइल बेचने की फिराक मे घूम रहा है सूचना पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए संदेही को पकड़कर पूछताछ किया गया, जो संदेही द्वारा अपना नाम *(01) आनंद कुमार पन्ना आत्मज हैबिल पन्ना उम्र 22 वर्ष साकिन सुभाषनगर भगवानपुर* का होना बताया, संदेही से हिमकतअमली से पूछताछ करने पर प्रार्थी के मकान से नगदी रकम समेत सोने का चैन, अंगूठी ब्रेसलेट, लैपटॉप, मोबाइल चोरी की घटना कारित करना स्वीकार किया, आरोपी द्वारा सोने के जेवरात को मामले मे शामिल अन्य आरोपी को बिक्री करने के लिए देना बताया गया है जो प्रकरण मे फरार है, आरोपी द्वारा चोरी का मोबाइल एवं 5000 रुपये नगद स्वयं रखना एवं लैपटॉप एवं चार्जर को भगवानपुर एमजी रोड गांधीनगर निवासी प्रियांशु तिवारी को 1000 रुपये मे बेचना बताया गया है, आरोपी के निशानदेही पर मामले मे शामिल लैपटॉप खरीददार आरोपी प्रियांशु तिवारी को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम *(02) प्रियांशु तिवारी आत्मज अजय तिवारी उम्र 21 वर्ष साकिन भगवानपुर एमजी रोड थाना गांधीनगर* का होंना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर चोरी का लैपटॉप खरीदना स्वीकार किया है, पुलिस टीम द्वारा आरोपी के कब्जे से चोरी का लैपटॉप मय चार्जर जप्त किया गया है, प्रकरण मे आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जाता है। मामले मे अन्य शामिल आरोपी फरार है, फरार आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जायगा।
⏩ सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी, साइबर सेल प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अजीत मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक लल्लन गुप्ता,प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान्, जयदीप सिंह, विकास सिन्हा, आरक्षक मनीष सिंह उमाशंकर, रमन मण्डल, थाना धौरपुर से राहुल सिंह सक्रिय रहे।



