क़ृषि विज्ञानं केंद्र, मैनपाट सीतापुर मे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के 21 वीं किस्त का हस्तांतरण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का उदबोधन वर्चुअल माध्यम से किसानो को सुनाया गया। कार्यक्रम कृषि विज्ञान केंद्र और कृषि विभाग के संयुक्त तत्वाधान में किया गयाl कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य श्री शिव भरोस बैक व विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला स्तरीय किसान संगठन के उपाध्यक्ष श्री रामकुमार गुप्ता उपस्थित थे कार्यक्रम का शुभारंभ कृषि विज्ञान केंद्र, मैनपाट के वरिष्ठ वैज्ञानिक का प्रमुख डॉ. राजेश चौकसे के स्वागत उद्बोधन से हुआ, उन्होंने बताया की पीएम किसान सम्मान निधि राशि का उपयोग किसान अपने कृषि आदान सामग्री खरीदने में उपयोग कर सकते हैं यह कृषकों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण योजना है जो किसानों को आर्थिक सहयोग कर कृषकों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए यह योजना 1 दिसंबर 2018 से कृषकों को ऑनलाइन माध्यम से उनके खाते में पैसा दिया जा रहा है प्रधानमंत्री जी द्वारा 21 में किस्त के रूप में बुधवार को 18000 करोड़ की राशि पूरे देश के कृषकों के बैंक खातों में डायरेक्ट डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर किया गया। एसडीओ कृषि सीतापुर श्रीमती अनीता एक्का मैडम ने कृषि विभाग की सभी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया, साथ ही साथ धान खरीदी प्रक्रिया को किसानों को बतायाl कृषको को दिए हुए राशि का उपयोग कृषि कार्य में ही उपयोग करना चाहिए। वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्रीमती लिली मैडम धान खरीदी के पंजीयन की करने की जानकारी दी l मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य श्री शिव शिव भरोस बैक ने किसानों को कम से कम खर्चे में अधिक उत्पादन लेने की और प्रेरित किया साथ ही साथ प्राकृतिक खेती को अपना कर अपना कर पर्यावरण स्वास्थ्य मृदा स्वास्थ्य गुणवत्ता युक्त अनाज उत्पादन करने को कहा l विशिष्ट अतिथि श्री राम कुमार गुप्ता ने किसानों को हमेशा नई पद्धति नई तकनीक को अपनाते हुए खेती करके अधिक से अधिक उत्पादन करने के लिए किसानों को विस्तार से बताया l

कार्यक्रम का संचालन डॉ. शमशेर आलम के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र, मैनपाट के वैज्ञानिक श्री प्रदीप कुमार लकड़ा, डॉ. सूरज चंद पंकज, संतोष कुमार साहू तथा कृषि विभाग सीतापुर और कृषि विभाग मैनपाट के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थेl कार्यक्रम में लगभग 224 किसानों की भागीदारी दर्ज हुई!



