आज राष्ट्रीय राजमार्ग 343 पर लगातार 1.30 घंटे तक ग्रामीणजन ने मास्क लगाकर चक्काजाम किया गया…
अंबिकापुर/ ग्रामीणजन को राष्ट्रीय राजमार्ग के एस डी ओ निखिल कुजूर द्वारा आश्वासन दिया गया की आज से धूल से निजात पाने 2 गाड़ियाँ लगातार चलेंगी ,10 दिन के अंदर सारे गड्ढे भर दिए जायेंगे और पूर्ण कार्य भी समयसीमा के अंदर करा लिया जाएगा ।पेयजल के लिए ई ई पी एच ई ओमकार सिंह ने बताया कि लगभग साल भर में जल जीवन मिशन का कार्य पूर्ण होगा और बांक डैम से पानी का सप्लाई होगा ,इस दौरान ग्राम असोला ,रनपुर,देवगढ़,सोनपुर में अप्रैल तक कुछ बोरिंग की सुविधा प्रदाय कर दी जाएगी ।और नायब तहसीलदार ने अवैध प्लाटिंग और ब्लास्टिंग करने वालों पर तत्काल कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।इस दौरान शैलेंद्र प्रताप सिंह ,निखिल विश्वकर्मा ,सौरभ फ़िलिप,आशीष शील,तरण बाबरा ,प्रिंस विश्वकर्मा , वैभव पांडेय ,ज्ञान तिवारी ,निकेश यादव ,सरपंच असोला दीपक पैकरा ,भानु रजवाड़े ,सौरभ विश्वकर्मा ,फ़ैज़ ,विजय शर्मा ,
नवीनगुप्ता ,लाली,सोनमणि ,रामकुंवर ,विलासों,पूर्णिमा,तुलेश्वरी ,संतोषी,जीधन यादव , सोनू यादव ,ललन दास ,मुकेश दास , मोनू यादव तथा अन्य ग्रामवासी उपस्थित थे।



