*आयकर में 12 लाख तक की छूट के बाद अब GST में भारी कमी कर दी गई है। इससे रोज़मर्रा की ज़रूरत की वस्तुएं, खेती-किसानी के उपकरण, खाने-पीने की चीज़ें, दवाइयां, शिक्षा सामग्री, मनोरंजन की वस्तुएं, ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक एप्लाइंसेस भी सस्ते हो गए हैं। कई आवश्यक वस्तुओं पर टैक्स दर अब शून्य कर दी गई है।*
*यह निर्णय Ease of Doing Business और Ease of Living के दिशा में प्रधानमंत्री जी के महत्वपूर्ण कदम को दर्शाता है, जिससे नागरिकों का जीवन सरल होगा और उद्योग-व्यापार को नई ऊर्जा मिलेगी।*
*नवरात्रि के पावन पर्व से लागू होने वाला यह प्रावधान प्रधानमंत्री जी की आम आदमी के जीवन को आसान बनाने और देश की अर्थव्यवस्था को गति देने की प्रतिबद्धता का प्रमाण है।*
*छत्तीसगढ़ की तीन करोड़ जनता की ओर से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं केंद्रीय वित्तमंत्री श्रीमती निर्मल सीतारमण जी को धन्यवाद देता हूँ।*
-श्री विष्णुदेव साय
मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़



