——————————————————–
राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा भारतीय जनता पार्टी नीति मंच में छत्तीसगढ़ प्रदेश में दो प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति की है। मुख्य पार्टी संगठन में सूरजपुर जिले के डॉ हरिनारायण चतुर्वेदी एवं महिला मोर्चा संगठन हेतु बलरामपुर जिले के माधुरी लकड़ा को छत्तीसगढ़ में प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। छत्तीसगढ़ में एक साथ दो अलग-अलग प्रदेश अध्यक्ष मिलने से निश्चित ही भाजपा संगठन की जनाधार बढ़ेगा और छत्तीसगढ़ में भाजपा संगठन को मजबूती मिलेगी, यह नियुक्ति राष्ट्रीय संरक्षक भारतीय जनता पार्टी नीति मंच के श्री राम कृष्ण भार्गव एवं पूर्व राज्यमंत्री उत्तरप्रदेश भारत सरकार में विधायक श्री मिश्रिख जी की अनुसंशा पर भाजपा नीति मंच संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कारी फत्तेउद्दीन खान कादरी जी की सहमति से भाजपा निति मंच में छत्तीसगढ़ प्रदेश का मुख्य संगठन में एक साथ दो प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति की है। जिसमे श्री डॉ हरिनारायण चतुर्वेदी एवं महिला मोर्चा संगठन में माधुरी लकड़ा को छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष का राष्ट्रीय संगठन ने दायित्व सौंपा है।
इनकी नियुक्ति से प्रदेश के लोगो में हर्ष ब्याप्त है। भारतीय जनता पार्टी नीति मंच मुख्य संगठन के नव नियुक्त के प्रदेश अध्यक्ष डॉ हरिनारायण चतुर्वेदी एवं महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष द्वय माधुरी लकड़ा ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व ने मुझ पर भरोसा जताकर संगठन की एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है जिसे हम ईमानदारी से निर्वाहन करेंगे, वही नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष द्वय ने संगठन के प्रति अपना आभार प्रकट किया है।



