अमेरिका में नाबालिग लड़कियों के दैहिक शोषण के लिए वर्ष 2008 में सजायाफ्ता जेफ्री एप्सटीन से केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पूरी ने 14 बार मुलाकात की और इनके बीच 64 ई मेल का आदान प्रदान हुआ। ये मुलाकात केंद्र में मोदी सरकार बनाने के बाद जुलाई 2014 के उपरांत हुई हैं। जेफ्री एप्सटीन पर आरोप है कि उसने न केवल स्वयं नाबालिग लड़कियों का शोषण किया साथ ही साथ दुनिया के कई ख्यातिप्राप्त राजनीतिज्ञ, उद्योगपतियों को भी नाबालिग लड़कियों को परोसा। ऐसा करते हुए उसने इन ख्यातिप्राप्त लोगों के फ़ोटो और वीडियो भी बनाये। साथ ही साथ उसने अमेरिका और इजराइल के राजनीतिक संबंधों के लिए दूसरे देशों को लॉबिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई। जेफ्री एप्सटीन के निधन उपरांत अमेरिका की जस्टिस विभाग लगातार उसके कारनामों से जुड़े फोटो, वीडियो, दस्तावेज, मेल आदि जारी कर रही है। इन्हीं लीक दस्तावेजों में यह बात सामने आई है कि हरदीप पूरी ने न केवल जेफ्री एप्सटीन से मुलाकात की साथ ही साथ देश की महत्वपूर्ण पॉलिसी और कूटनीति पर उसकी सेवाओं को प्राप्त किया। हरदीप पुरी इस बात को स्वीकार कर चुके हैं कि उन्होंने जेफ्री एप्सटीन से मुलाकात की है। ऐसे घिनौने अपराधी से संबंध रखने और उससे देश की नीतियों को साझा करने का आरोप लगाते हुए उसके इस्तीफा की मांग के साथ आज देशभर में महिला कांग्रेस ने हरदीप पुरी का पुतला दहन किया। सरगुजा जिला महिला कांग्रेस ने राजीव भवन से रैली निकाल घड़ी चौक पर हरदीप पूरी का पुतला दहन किया। प्रधानमंत्री के द्वारा हरदीप पूरी को मंत्रिमंडल में बनाये रखने के फैसले पर काला कपड़ा पहन प्रतीकात्मक विरोध दर्ज करते हुए महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन किया। महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष सीमा सोनी ने कहा कि एक तरफ जेफ्री एप्सटीन जैसे घिनौने व्यक्ति से संबंध रखने वाले लोगों का वैश्विक स्तर पर इस्तीफा हो रहा है या उन्हें गिरफ्तार किया जा रहा है, वहीं भारत मे प्रधानमंत्री मोदी उंसे संरक्षण दे रहे हैं। यह बेहद दुखद पहलू है।

पुतला दहन के दौरान बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता मौजूद थी जिनमे मधु दीक्षित, संध्या रवानी, नुजहत फातिमा, समा परवीन, रूही गजाला, पूर्णिमा सिंह, नीतू शर्मा, प्रीति सिंह, अनुराधा सिंह, चंचला सांडिल्य, हमीदा बानो, हीरो बड़ा, सपना सिन्हा, ममता सिंह, मेघा खांडेकर, मालती सिंह, साधना कश्यप, सरोज मरावी, अंजू, अंजुमन, गीता श्रीवास्तव, प्रतिमा सोनी, रश्मि सोनी, सरला रॉय, शालिनी नन्द, जेनेबिब कुजूर, नेहा तिवारी, मुन्नी देवी, अनीता रजक, मोमिना खातून, मंजू रजावत ‘रूपा ताम्रकार, संध्या ताम्रकार, रूबी जैन, निमन राशि एक्का, केथरीना करकेटा सकीला सिद्धकी प्रमुख रूप से मौजूद थी।



