*आज से होगा स्ट्रोक इवेंट का शुभारंभ, सरगुजा के खिलाड़ी दिखाएंगे अपनी प्रतिभा*
ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी वुडबॉल प्रतियोगिता 2025-26 में सरगुजा जिला वुडबॉल संघ के खिलाड़ियों का चयन संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय सरगुजा की महिला एवं पुरुष टीम में हुआ है।
राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि सरगुजा जिला वुडबॉल संघ के खिलाड़ी विगत कई वर्षों से निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले और प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहे हैं। संघ की नियमित प्रशिक्षण व्यवस्था और अनुशासन का ही परिणाम है कि इस वर्ष भी बड़ी संख्या में खिलाड़ियों का चयन विश्वविद्यालय टीम में हुआ है। पुरुष वर्ग में प्रीतम जायसवाल, संदीप सिन्हा, प्रियांशु कुशवाहा, दीपक, निखिल गुप्ता एवं निशांत भगत तथा महिला वर्ग में अंजिल प्रीति टोप्पो, स्नेहा जायसवाल, श्रीजल जायसवाल, साक्षी कुमारी, मोनालिसा तिग्गा एवं उर्मिला एक्का का चयन हुआ है।
प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में आकाश दुबे एवं रजत सिंह भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
विश्वविद्यालय की टीम कल से प्रारंभ हो रहे स्ट्रोक इवेंट में अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेगी।
सरगुजा जिला वुडबॉल संघ एवं जिलेवासियों ने सभी खिलाड़ियों को उज्ज्वल प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।



