अम्बिकापुर।
आज भाजपा प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी, जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरपाल सिंह भामरा की विशेष उपस्थिति में नवगठित सरगुजा भाजपा जिला पदाधिकारियों की परिचयात्मक प्रथम बैठक संपन्न हुई।
बैठक को सम्बोधित करते हुए भाजपा प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी ने कहा कि नवरात्रि जैसे शुभ अवसर पर हमारी जिला कार्यकारिणी का गठन संगठन की ऊर्जा और संकल्प को नया आयाम देता है। हम सभी दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ता हैं और यह हमारे लिए गर्व का विषय है। जिस तरह हम अपने परिवार की जिम्मेदारी निभाते हैं, उसी समर्पण और निष्ठा से हमें पार्टी को समय देना होगा।
आज भाजपा का यह स्वर्णिम काल हमारे पूर्वज नेताओं के संघर्ष, तपस्या और बलिदान का परिणाम है। इस विरासत को सहेजना और आगे बढ़ाना हमारी जिम्मेदारी है। सेवा पखवाड़ा जैसे कार्यक्रमों की शत-प्रतिशत सफलता सरगुजा भाजपा के मजबूत संगठन और कार्यकर्ताओं की लगन का परिणाम है। आने वाले समय में यही भावना हमें और बड़ी सफलताओं तक पहुँचाएगी।”
अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने सबको बधाई देते हुए कहा कि नवगठित जिला कार्यकारिणी भाजपा की संगठनात्मक शक्ति और एकजुटता का प्रतीक है। यह कार्यकारिणी हमारे वरिष्ठ नेताओं के त्याग और तपस्या की नींव पर खड़ी है। हमें गर्व है कि आज यह टीम सरगुजा में संगठन को नई दिशा देने के लिए तैयार है।
उन्होंने कहा कि हमारा दायित्व है कि हम मिलकर जनता के बीच पार्टी की नीतियों को पहुँचाएँ, संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त करें और आने वाले सभी कार्यक्रमों को सफल बनाएं। हमें यह विश्वास है कि हम सबके सामूहिक प्रयास से सरगुजा भाजपा पूरे प्रदेश में उदाहरण प्रस्तुत करेगी।
इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरपाल सिंह भामरा ने कहा कि भाजपा की नई जिला कार्यकारिणी संगठन के विस्तार और मजबूती का प्रतीक है। सभी पदाधिकारी एकजुटता के साथ संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाएँगे।
बैठक का संचालन जिला महामंत्री विनोद हर्ष ने किया तथा जिला महामंत्री द्वय अरुणा सिंह, उपाध्यक्ष मधुसूदन शुक्ला, उपाध्यक्ष विकास पांडेय, मंत्री वैभव सिंह देव, पुस्तकालय प्रभारी विवेक दुबे सहित अन्य पदाधिकारियों ने बैठक को सम्बोधित किए तथा संगठन के लिए समर्पण और एकजुटता के साथ काम करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर नवगठित पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष – दिनेश साहू, चंद्रिका यादव, मधु चौदाहा, इंदर भगत, मंत्री – रजनीश पाण्डेय, रज्जु राम, नीरू मिस्त्री, पूनम टेकाम, सुनीता राजवाड़े, कोषाध्यक्ष – निश्चल प्रताप सिंह, सह कोषाध्यक्ष – सचिन अग्रवाल, प्रवक्ता – अजय सिंह (बबलू), संवाद प्रमुख रूपेश दुबे, सह संवाद प्रमुख – धनंजय मिश्रा, जतिन परमार, कार्यालय प्रभारी अनिल जायसवाल, सह कार्यालय प्रभारी – संतोष बिहाड़े, रामप्रवेश पाण्डेय, सोशल मीडिया प्रभारी विकास वर्मा (रिंकु), सोशल मीडिया सह प्रभारी रविशंकर जायसवाल सहित अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।