:-पति पत्नी के टूटते रिश्ते को बचाने महिला थाना प्रभारी की कॉउंसलिंग का हुआ असर, 03 साल बाद पति पत्नी हुए फिर से एक।
:- छोटे मोटे विवादों को संवाद के जरिये सुलझाकर अलग रह रहे पति पत्नी को महिला थाना प्रभारी ने कराया एक।*•
⏩ मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार है कि आवेदिका रेनु गुप्ता साकिन सीतापुर जिला सरगुजा की शादी दिनांक 25/11/22 को राहुल गुप्ता निवासी ग्राम झलमला बालोद जिला बालोद के साथ बालोद में सामाजिक रीति रिवाज से सम्पन्न हुई थी। आवेदिका का पति राहुल गुप्ता वर्तमान में तहसीलदार के पद पर जगदलपुर में पदस्थ हैं। शादी के बाद आवेदिका अपने पति के साथ व ससुराल में लगभग 50 दिन ही रही थी कि पति पत्नी के बीच आपसी पारिवारिक संबंध खराब हो गये इसके बाद दिनांक 14/01/23 से रेनु गुप्ता अपने मायके सीतापुर में रह रही है। आपसी संबंध खराब होने से राहुल गुप्ता अपने पत्नी रेनु गुप्ता को साथ रखने से पूर्णतः इंकार कर दिया था किन्तु रेनु गुप्ता अपने पति के साथ रहना चाहती थी इसलिए कुटुम्ब न्यायालय अम्बिकापुर में पारिवारिक दाम्पत्य हेतु प्रकरण दर्ज कराई जो प्रकरण न्यायालय से खारिज हो गया अन्ततः आवेदिका रेनु गुप्ता अपने पति राहुल गुप्ता एवं पति के अन्य रिश्तेदार के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कराने हेतु दिनांक 01/10/25 को महिला थाना अम्बिकापुर में शिकायत पत्र प्रस्तुत की थी, वरिष्ठ अधिकारियो के दिशा निर्देशन मे महिला थाना अंतर्गत पुलिस परिवार परामर्श केंद्र मे विवाद की स्थिति मे आए जोड़ो के मध्य कॉउंसलिंग कराकर विवादों का स्थाई समाधान करने के दिशा निर्देश दिए गए थे।
⏩ इसी क्रम मे महिला थाना अम्बिकापुर में शिकायत प्राप्त होने पर गंभीरता से लेते हुये आवेदिका रेनु गुप्ता एवं अनावेदक तहसीलदार राहुल गुप्ता एवं दोनों पक्षों के परिजनों की उपस्थिति में महिला थाना में काउंसलिंग कर दोनों पक्षों को समझाईस देकर उनके बीच पारिवारिक संबंध पुर्नस्थापित करने का बहुत प्रयास किया गया किन्तु प्रथम काउंसलिंग में ही अनावेदक राहुल गुप्ता पत्नी रेनु गुप्ता को स्पष्ट रूप से नहीं रखने की बात बोलकर साथ ले जाने से इंकार कर दिया जो दोनों के रिश्ते लगभग समाप्त हाने की स्थिति में था लेकिन महिला थाना प्रभारी सुनीता भारद्वाज एवं काउंसलिंग टीम के द्वारा लगातार प्रयास करते हुये पुनः दिनांक 31/01/26 को दोनों पक्षों को थाना उपस्थित कर काउंसलिंग किया और अनावेदक पक्ष को समझाईस दिया गया तब अनावेदक राहुल गुप्ता अपनी पत्नी को साथ रखने हेतु सहमत होने पर दोनों पक्षों में आपसी समझौता कराया गया। पढे लिखे शिक्षित परिवार के पति पत्नी के आपसी रिश्ते जो लगभग पूर्णतः टूट चुका था महिला थाना में कांउंसलिंग के फलस्वरूप पति पत्नी के रिश्ते को जोडकर दिनांक 31/01/26 को ही आवेदिका रेनु गुप्ता एवं उसके पति राहुल गुप्ता को एक साथ रहने हेतु परिवार जनों के समक्ष जगदलपुर रवाना किया गया।
⏩ उपरोक्त कार्यवाही मे महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक सुनीता भारद्वाज, कॉउंसलर मीरा शुक्ला, प्रधान आरक्षक संतोष गुप्ता सक्रिय रहे।



