इससे यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि — क्या जनप्रतिनिधियों की आवाज दबाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का उपयोग किया जा रहा है?
हर बार जब भूपेश जी जनता, किसानों और आदिवासियों के हक़ की बात करते हैं, तब ED भेजकर उन्हें डराने की नाकाम कोशिश की जाती है।
ना डरेंगे, ना झुकेंगे, और हर मोर्चे पर लड़ेंगे।
आप चाहे जितनी ED भेज लो, भूपेश जी की आवाज़ दबा नहीं सकते।
कांग्रेस एकजुट है। भूपेश जी के साथ है। और भाजपा की तानाशाही का हर स्तर पर मुकाबला करेगी।
विपक्ष का कर्तव्य है सरकार से जवाब मांगना। छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार की विफलताओं और सत्ता के दुरुपयोग पर सवाल पूछने पर हमारे नेताओं को इस तरह लगातार निशाना बनाया जाना चिंताजनक है।
परवेज़ आलम गांधी
प्रदेश महासचिव
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी,अल्पसंख्यक विभाग



