अच्छा काम करने वाले संचालक को हटाया, जनता परेशान….
बलरामपुर जिले के चंद्रनगर ग्राम पंचायत में उचित मूल्य दुकान के संचालन को लेकर विवाद गहरा गया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि फर्जी शिकायत के आधार पर पूर्व संचालक कयूम अंसारी का लाइसेंस निरस्त कर राशन दुकान को दूसरी दुकान से संबद्ध कर दिया गया, जिससे लोगों को राशन लेने में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर पुराने संचालक को बहाल करने की मांग की है।

बलरामपुर l ग्रामीणों के मुताबिक, ग्राम पंचायत चंद्रनगर में उचित मूल्य राशन की दुकान का संचालन पहले कयूम अंसारी कर रहे थे कयूम बहुत ही ईमानदारी और सही तरीके से दुकान चला रहे थे। किसी भी कार्डधारी को कभी कोई परेशानी नहीं होती थी लोग जब भी जाते थे उन्हें समय पर राशन मिल जाता था लेकिन कुछ लोगों को यह रास नहीं आया।
आरोप है कि मौजूदा सरपंच ने ग्रामीणों के फर्जी साइन और अंगूठे के निशान लगाकर एक झूठा शिकायती पत्र तैयार किया और उसे एसडीएम SDM के पास जमा करा दिया। इस फर्जी शिकायत के आधार पर कयूम अंसारी की दुकान का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया और राशन दुकान को पास के ही बुलगाँव की उचित मूल्य दुकान से अटैच कर दिया गया काम-धंधा छोड़ सुबह से लाइन में खड़े हैं गरीब इस गलत फैसले का खामियाजा अब चंद्रनगर के बेसहारा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है।
खेती-किसानी और मजदूरी का सीजन होने के बावजूद, गरीब लोग सुबह से ही दुकान के दरवाजे पर जाकर बैठ जाते हैं, लेकिन उन्हें समय पर राशन नहीं मिल पा रहा है हम लोगों ने किसी भी शिकायत पत्र पर कोई दस्तखत या अंगूठा नहीं लगाया है। सरपंच ने अपने फायदे के लिए हमारे नाम का फर्जी इस्तेमाल किया है।
आज हम अपने ही हक के राशन के लिए तरस रहे हैं हमारी जिला प्रशासन से हाथ जोड़कर अपील है कि मीडिया के माध्यम से हमारी आवाज सुनी जाए और पुराने संचालक कयूम अंसारी को ही वापस दुकान सौंपी जाए
जनता चुनती है जनता ही सबक सिखाएगी यह मामला इस बात का जीता-जागता उदाहरण है कि कैसे जनता एक-एक वोट देकर जिस सरपंच को अपना मुखिया चुनती है, वही जीतने के बाद अपने रंग बदल लेता है।
आज चंद्रनगर की जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है लेकिन जनता जनार्दन को यह याद रखना होगा कि वक्त हमेशा एक जैसा नहीं रहता। आने वाले चुनावों में ऐसे मनमानी करने वाले जनप्रतिनिधियों को अपनी एक-एक वोट की ताकत से जवाब देने और उन्हें सत्ता से उखाड़ फेंकने की जरूरत है, ताकि भविष्य में दोबारा किसी गरीब को अपने हक के लिए इस तरह न तड़पना पड़े बलरामपुर जिला प्रशासन इस गंभीर फर्जीवाड़े और गरीबों की परेशानी का संज्ञान जल्द से जल्द लेगा और चंद्रनगर के लोगों को इस मुसीबत से निजात दिलाएगा l



