अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय भाजपा नेता एवं वक्फ बोर्ड के चेयरमैन डॉ. सलीम राज का जन्मदिन अंबिकापुर शहर के वृद्ध आश्रम में सादगी और सेवा भाव के साथ मनाया गया।

जन्मदिन के अवसर पर आश्रम में रह रहे बच्चों द्वारा केक काटा गया। कार्यक्रम के दौरान फल एवं मिठाइयों का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने डॉ. सलीम राज के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।

कार्यक्रम में सामाजिक समरसता और सेवा भावना का संदेश दिया गया तथा जरूरतमंदों के बीच समय बिताकर जन्मदिन को विशेष बनाया गया।

कार्यक्रम के आयोजक रेहान रजा प्रदेश मीडिया सह प्रभारी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा, छत्तीसगढ़ द्वारा किया गया साथ कार्यकर्तागढ़ उपस्थित रहे।



