बलरामपुर-रामानुजगंज
बलरामपुर-रामानुजगंज। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा कक्षा 9वीं एवं 11वीं की वार्षिक परीक्षा सत्र 2026 की समय-सारणी जारी कर दी गई है। जारी कार्यक्रम के अनुसार परीक्षाएं 25 मार्च 2026 से प्रारंभ होकर अप्रैल माह तक आयोजित की जाएंगी।
परीक्षा का समय प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक निर्धारित किया गया है।
समय-सारणी के अनुसार कक्षा 9वीं में हिन्दी, गणित, विज्ञान, अंग्रेजी, संस्कृत एवं सामाजिक विज्ञान जैसे विषयों की परीक्षा ली जाएगी, वहीं कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों के लिए अंग्रेजी, हिन्दी, गणित, भूगोल, इतिहास, रसायन, जीव विज्ञान सहित विभिन्न संकायों के विषय शामिल हैं।
जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी स्कूलों को निर्धारित समय-सारणी के अनुसार परीक्षा संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही विद्यार्थियों से अपील की गई है कि वे समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचकर पूरी तैयारी के साथ परीक्षा में शामिल हों।
👉 अधिकारियों के अनुसार मूल्यांकन कार्य 20 अप्रैल 2026 तक पूर्ण कर लिया जाएगा तथा 30 अप्रैल 2026 को परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा।



