अंबिकापुर/ छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस प्रभारी अमित सिंह पठानिया सह प्रभारी डॉक्टर मोनिका मंडरे एवं प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के निर्देश अनुसार प्रदेश संगठन महामंत्री गुलजेब अहमद द्वारा युवा कांग्रेस में तहसीन अकरम को प्रवक्ता नियुक्त किया गया।
सरगुजा के कांग्रेस नेता दानिश रफीक के करीबी तहसीन अकरम को प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।

तहसीन के नियुक्ति से शहर के युवाओं में काफी उत्साह और चर्चाएं हो रही हैं। तहसीन काफी लंबे समय से लगातार सोशल मीडिया यूथ कांग्रेस के लिए काम करते रहे हैं।



