अंबिकापुर।
गांधीनगर निवासी कविता कुशवाहा ने आज एक वीडियो बयान जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि जमीन ख़रीद-बिक्री को लेकर राजू अग्रवाल, भारत सिंह सिसोदिया सहित अन्य व्यक्तियों के साथ पूर्व में हुए विवाद और मतभेद अब पूरी तरह समाप्त हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि इस मामले में पहले मतभेद बढ़ने से एफआईआर तक की स्थिति बनी थी, लेकिन अब आपसी सहमति और समझ के साथ समझौता हो चुका है।
कविता कुशवाहा ने अपनी माता चंद्रमणि कुशवाहा और मौसी कलावती कुशवाहा की ओर से जारी इस बयान में कहा कि कभी-कभी गलतफहमियों के कारण विवाद बढ़ जाते हैं, किन्तु सही तथ्य सामने आने पर शिकायतें समाप्त हो जाती हैं।
उन्होंने प्रेस, मीडिया और सोशल मीडिया के मित्रों तथा आम नागरिकों से अपील की है कि अब इस विषय में किसी भी प्रकार का भ्रामक प्रचार-प्रसार या बयानबाज़ी न की जाए। यह मामला पूरी तरह आपसी सहमति से सुलझ चुका है, सभी मतभेद समाप्त हो गए हैं, और आगे इस प्रकरण को बढ़ाने की कोई इच्छा नहीं है।



