सेवा किटी समूह के द्वारा नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान एवं परामर्श केंद्र सरगुजा के कार्यालय में आयोजित हेलमेट बैंक के शुभारंभ कार्यक्रम के अवसर पर मुख्य अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लो एवं विशिष्ट अतिथि उमेश कुमार गुप्ता आई पी एस रहे। सर्वप्रथम सेवा किटी समूह के सदस्यों के द्वारा अतिथियों क स्वागत पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया। सेवा किटी समूह की संस्थापिका सुश्री वन्दना दत्ता ने कहा कि हेलमेट के उपयोग के बिना दुपहिया वाहन चलाने से हो रही सड़क दुर्घटनाओं से संवेदित होकर हम सब मिलकर यातायात में दुर्घटना को कम करने एवं वाहन चालकों की सुरक्षा हेतु हेलमेट बैंक के लिए हेलमेट सुपुर्द करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस हेलमेट बैंक की स्थापना हेतु स्वैच्छिक रूप से श्रीमती नीलम सिंह सेवा किटी सदस्य ने 10 हेलमेट, समाजसेवी अनिल कुमार मिश्रा ने 5 हेलमेट तथा नगर पालिका निगम अम्बिकापुर के सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी ने 51 हेलमेट देने को कहा है।आज सेवा किटी समूह के द्वारा प्रदत्त 11 हेलमेट से हेलमेट बैंक का शुभारंभ अतिथियों के द्वारा किया जायेगा । मुख्य अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा राजेश अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि सेवा किटी समूह की सोच एवं यातायात व्यवस्था के संबंध जो संवेदनशीलता है वह प्रशंसनीय है। इससे समुदाय के अन्य लोग भी प्रेरित होंगे। इस अभिनव पहल के लिए उपस्थित सभी लोगों को साधुवाद देता हूं। विशिष्ट अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लो ने कहा कि स्वैच्छिक संगठनो एवं सरगुजा पुलिस के द्वारा संचालित नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान के द्वारा हेलमेट बैंक का संचालन उत्कृष्टता के साथ करेगा ।

इस अवसर पर नवा बिहान संयोजक मंगल पाण्डेय, समन्वयक अनिल कुमार मिश्रा, नवा बिहान सदस्य वन्दना दत्ता,अजय तिवारी, मनोज भारती,नीरज पाण्डेय, सुनिधि शुक्ला, रेहान रजा, सेवा किटी समूह की सदस्य नीलिमा गोयल, विमला अग्रवाल, स्मिता तिवारी, नमिता चावला उपस्थित रहीं।



