नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान एवं परामर्श केंद्र सरगुजा के प्रतिनिधियों ने वरिष्ठ समाज सेविका सुश्री बीके विद्या बहन के नेतृत्व में बैठक आयोजित कर पिछले वर्ष में किए गए कार्यों की समीक्षा प्रतिवेदन एवं वर्तमान वर्ष की कार्ययोजना अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय अमोलक सिंह ढिल्लो के समक्ष सुझाव एवं मार्गदर्शन हेतु नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान के संयोजक मंगल पाण्डेय ने प्रस्तुत किया। उपस्थित सदस्यों के द्वारा बहूमूल्य सुझाव भी साझा किया गया। नवा बिहान समन्वयक अनिल कुमार मिश्रा ने अपना सुझाव रखते हुए कहा कि अब हम सभी को जन जागरुकता के साथ-साथ रचनात्मक पहल करनी चाहिए। बैठक के मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा कि नशामुक्ति हेतु किए जा रहे जन जागरूकता अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए सम्बन्धित विभागों एवं मीडिया की भी इस अभियान में सहभागिता सुनिश्चित करनी होगी।किशोर बालक – बालिकाओं के साथ बैठक आयोजित कर नैतिक मूल्य पर उन्हें संवेदनशील बनाने हेतु भी कार्य को कार्ययोजना में शामिल किया जाये।

इस बैठक के दौरान प्रशिक्षु पुलिस अधिकारी कुर्रे सर तथा नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान एवं परामर्श केंद्र के सदस्य वरिष्ठ समाजसेवी अजय तिवारी, मनोज भारती, संतोष दास “सरल “,उमाशंकर पाण्डेय विजय शंकर तिवारी एवं संतोष कुमार विश्वकर्मा उपस्थित रहे।



