° *देश की जनता की रसोई पर महंगाई का हमला*
राजनांदगांव: जिला कांग्रेस कमेटी व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सैय्यद अफज़ल अली ने कहा केंद्र की भाजपा सरकार ने एक बार फिर आम जनता की जेब पर सीधा प्रहार किया है।
सरकार जनता की जेब काट रही है और महंगाई का बोझ सीधे आम परिवारों की रसोई पर डाल रही है। भाजपा सरकार मंहगाई पर लगाम लगाने से नाकाम हो चुकी है,
चुनाव के समय रसोई गैस सस्ती करने के वादे और जुमले सुनाए जाते हैं, लेकिन चुनाव खत्म होते ही जनता से वसूली शुरू हो जाती है। केंद्र सरकार ने घरेलू LPG सिलेंडर के दाम 60 रुपये बढ़ाकर और कमर्शियल सिलेंडर पर 115 रुपये की वृद्धि कर मध्यम वर्ग तथा आम आदमी पर अतिरिक्त बोझ डाल दिया गया है। पिछले कुछ महीनों में कमर्शियल सिलेंडर के दाम में वृद्धि करना इस बात का प्रमाण है कि महंगाई पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है।
पहले ही बढ़ती कीमतों, स्कूल फीस, बिजली-पानी के बिल और रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं की महंगाई से जूझ रहा परिवार अब रसोई गैस के इस नए झटके से और अधिक परेशान होगा।
स्पष्ट है कि भाजपा सरकार की नीतियाँ आम नागरिक की रसोई और रोज़गार दोनों पर भारी पड़ रही हैं। सरकार को बताना चाहिए कि आखिर कब तक मध्यम वर्ग और गरीब परिवारों को इस तरह महंगाई का बोझ ढोना पड़ेगा?
पेट्रोल-डीजल और एलपीजी सिलेंडर के दामों में मनमानी बढ़ोत्तरी हुई है
कौन कहता है कि मोदी सरकार विकास नहीं कर रही …ये विकास कर रही है वो भी महंगाई में विकास बेरोज़गारी में विकास भ्रष्टाचार में विकास, घोटालों में विकास और देश भर में बढ़ते अपराध जातिवाद में विकास।
भाजपा सरकार राहत देने नहीं, बल्कि आम लोगों की मेहनत की कमाई लूटने का काम कर रही है। अब जनता सब देख रही है।



