इंदिरा गॉधी कृषि विश्वविद्यालय के अतंगर्त संचालित कृषि विज्ञान केन्द्र, मैनपाट-सीतापुर के द्वारा दिनांक 29 अगस्त 2025 को भगवान श्री बलराम जयंती सह किसान दिवस के उपलक्ष्य मे ‘‘प्राकृतिक खैती, गौ कृषि वाणिज्यम् एवं तिलहन उत्पादन’’ विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद उपाध्यक्ष श्री अनिल कुमार अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा सरगुजा श्री राज कुमार गुप्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुभारंभ भगवान श्री बलराम जी की पुजा अर्चना कर किया गया। श्री अनिल अग्रवाल जी के द्वारा रासायनिक ऊर्वरकों का कम से कम उपयोग एवं कीटनाशक का प्रयोग न करते हुए खेती करना, गौ पालन कर जैविक खेती को बढावा देने को कहा गया। श्री राज कुमार गुप्ता जी के द्वारा कृषकों को जैविक खेती एवं प्राकृतिक खेती व कम लागत में अधिक उत्पादन हेतु कहा गया। कृषि विज्ञान केन्द्र, मैनपाट-सीतापुर के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. राजेश चौकसे ने अपने तकनीकी व्याख्यान में बताया कि प्राकृतिक खेती से न केवल मृदा स्वास्थ्य और पोषण चक्र में सुधार होता है बल्कि उत्पादन लागत में भी उल्लेखनीय कमी आती है। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक दृष्टिकोण से गौ उत्पाद आधारित जीवामृत, घनजीवामृत और निमास्त्र का उपयोग किसानों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रहा है। श्रीमति लिली मोरिस बखला, व.कृ.वि.अधिकारी के द्वारा कृषि विभाग की समस्त योजनाओं के बारे में बताया गया।

कार्यक्रम का संचालन श्री प्रदीप कुमार लकड़ा के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में डॉ. शमशेर आलम ने खरीफ ऋतु में होने वाले फसलों में कीट एवं रोगों का प्रकृति रूप से उन्मूलन करने तथा मुख्य अतिथियों का आभार प्रकट किया गया। इस कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र, कृषि विभाग के अधिकारी तथा कृषक मिलाकर कुल 164 प्रतिभागी उपस्थित रहे।
वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख
कृषि विज्ञान केन्द्र, मैनपाट



