अम्बिकापुर/सरगुजा पुलिस एवं सरगुजा जिले के स्वैच्छिक संगठनों के संयुक्त तत्वावधान् में संचालित नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान एवं परामर्श केंद्र सरगुजा के द्वारा सरगुजा पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभा कक्ष में अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम मुख्य अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा राजेश अग्रवाल एवं विशिष्ट अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरगुजा अमोलक सिंह ढ़िल्लो एवं वरिष्ठ समाजसेविका सुश्री वन्दना दत्ता दीदी के आतिथ्य में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा राजेश अग्रवाल ने बालिका दिवस के अवसर पर कहा कि इस वर्ष अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस 2025 थीम “समान अवसर सुरक्षित भविष्य”” के तहत् बालिकाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और नेतृत्व में समान अवसर सुनिश्चित करने पर केन्द्रित है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा राजेश अग्रवाल ने बालिकाओं से चर्चा करते हुए उनके लक्ष्य को पूछा। तत्पश्चात् सभी बालिकाओं ने अपने -अपने लक्ष्य को साझा किया। विशिष्ट अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लो ने अपने उद्बोधन में कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बालिकाओं को शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान अवसरों के प्रति समुदाय को जागरूक करना हम सभी की जिम्मेदारी है। दुनिया के की देशों में आज भी बेटियों को शिक्षा, पोषण और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखा जाता है।इसी उद्देश्य को गम्भीरता से लेते हुए आज नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान एवं परामर्श केंद्र सरगुजा के द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर शहर की बालिकाओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं समाज में विभिन्न क्षेत्रों में उनके सकारात्मक योगदान के लिए शाल,श्रीफल एवं मिष्ठान भेंटकर अतिथियों के हाथों उन्हें सम्मानित कराना सराहनीय कदम है। वरिष्ठ समाजसेवी मंगल पाण्डेय संयोजक नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान एवं परामर्श केंद्र सरगुजा ने कहा कि बालिकाओं को समान अवसर सुरक्षित कराना एवं देश के विकास, एवं निर्णय प्रक्रिया में समान सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु व्यापक जन – जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की आवश्यकता है। नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान एवं परामर्श केंद्र समन्वयक अनिल कुमार मिश्रा ने अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर कहा कि सरगुजा पुलिस एवं सरगुजा जिले के स्वैच्छिक संगठनों, मीडिया एवं सम्बन्धित विभागों से समन्वय कर बालिकाओं को समान अवसर सुरक्षित करने हेतु योजना बनाकर कार्य किया जायेगा। विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ समाजसेविका सुश्री वन्दना दत्ता ने कहा कि आज हर क्षेत्र में बालिकाओं द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन किया जा रहा है। वरिष्ठ समाज सेवी अजय तिवारी जी ने कहा कि भारत की संस्कृति एवं परम्परा में बालिकाओं को समान अवसर सुनिश्चित करना ही नहीं बल्कि उन्हें उससे अधिक सम्मान एवं अवसर दिया जाता रहा है। वरिष्ठ समाजसेवी उमाशंकर पाण्डेय , वरिष्ठ समाजसेवी अधिवक्ता विजय शंकर तिवारी ने भी अपने -अपने वक्तव्य दिए। तत्पश्चात् मुख्य अतिथि एवं सभी सम्मानित अतिथियों के द्वारा बालिका मेघा सिंह, अदिति सिंह, दृष्टि सिंह ठाकुर,अवतीक ठाकुर, प्रकाशिता ठाकुर, चेतना पाण्डेय,शिफा फातिमा, खुश्बू तिवारी, दीक्षा भारती, दृष्टि भारती, यशस्वी मिश्रा, नील्या मिश्रा,सिद्धी उपाध्याय,अक्षदा उपाध्याय, मनीषा श्रीवास्तव,शान्वी ओझा को सम्मानित किया गया।इस अवसर पर नवा बिहान टीम के सदस्य मनोज भारती,अमृत लाल प्रधान, सुनिधि शुक्ला रीना ठाकुर, संध्या सिंह विजय उपाध्याय एवं मीडिया से पूजा पाण्डेय , रेहान रजा खान एवं बालिकाओं के माता-पिता भी सहभागिता सुनिश्चित की।



