जयंती पर कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सामुहिक रूप से सद्भावना दिवस की शपथ भी दिलाई गई।

आज आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री बालकृष्ण पाठक ने कहा किराजीव गांधी यह साहस था कि उन्होंने यह स्वीकार किया कि जनता को भेजे गये 1 रु में मात्र 15 पैसे पहुंच रहे हैं। बीच का सिस्टम 85 पैसे कहा रहा है। यह समस्या बगैर तकनीक के समाप्त नहीं हो पाती। इसे ही ध्यान रखते हुए उन्होंने पंचायती राज और संचार क्रांति पर काम किया जिसके फलस्वरूप आज की सरकारें लोगों को खाते तक सीधे सहायता पहुँचा रही है। सभा को संबोधित करते हुए पूर्व केबिनेट मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि राजीव गाँधी ने नैतिकता के साथ विश्वशांति और कौमी एकता के लक्ष्य को साथ रखते हुए शासन किया जो आज के नेतृत्व में लापता हैं। इस दौरान पीसीसी उपाध्यक्ष श्री जे पी श्रीवास्तव ने कहा कि राजीव गाँधी ने कुशलता से देश चलाया, उनकी सोच और कार्य की बदौलत आज देश सूचना और संचार क्षेत्र में विश्व में अहम स्थान हासिल किया है। 20 वी सदी में वे 21वी सदी को लक्ष्य रखकर काम करते थे। पूर्व महापौर डॉ अजय तिर्की ने कहा कि आज हम राजीव गांधी के द्वारा बनाये गए आधुनिक भारत में रह रहे हैं। हम उनके द्वारा बनाये गए जवाबदेह पंचायती राज में रह रहे हैं जिसपर आज की सरकार के कार्य कलाप से गंभीर खतरा है। ये सरकार वैज्ञानिक सोच और जवाबदेह जनप्रतिनिधित्व को समाप्त कर रही है। पीसीसी महामंत्री द्वितेन्द्र मिश्रा ने कहा कि आज की सरकार वोट चोरी के उद्देश्य से लाखों वोट घटा और बढ़ा रही है। एक राजीव गांधी थे जिन्होंने मतदान का अधिकार देने के लिए संविधान में 61 वां संशोधन कर मतदान की आयु 18 वर्ष कर दी जिसकी बदौलत देश में 5 करोड़ युवाओं को मतदान का अधिकार प्राप्त हो गया। आज के इस कार्यक्रम का संचालन एन एस यू आई के जिलाध्यक्ष आशीष जायसवाल ने किया। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अम्बिकापुर शहर अध्यक्ष हेमंत सिन्हा, रामविनय सिंह, जगन्नाथ कुशवाहा, मो इस्लाम, मुनेश्वर राजवाड़े, इरफान सिद्धकी, डॉ लालचंद यादव, इंद्रजीत सिंह धंजल, सीमा सोनी, लक्ष्मी गुप्ता, अनूप मेहता, अशफाक अलि, जमील खान, नरेंद्र विश्वकर्मा, लुईस एक्का, मेराज रंगरेज, धर्मेंद्र ताम्रकार,मो अख्तर चम्मा, वेदप्रकाश शर्मा, शंकर प्रजापति, चंद्र प्रकाश सिंह, रजनीश सिंह, नीतीश चौरसिया, निकी खान, सोहन जायसवाल, अमित तिवारी राजा, मो रियाजुल, डॉ आर डी इस चौहान, दीपक मिश्रा, शिवप्रसाद अग्रहरि, निखिल विश्वकर्मा, अविनाश कुमार, आशीष शील, मो इमरान, प्रभात रंजन सिन्हा, दिलीप धर, रोशन कन्नौजिया, अमित वर्मा, वीरेंद्र सिन्हा, अंकित जायसवाल, पूर्णिमा सिंह, गीता प्रजापति,नुजहत फातिमा, चित्रा मिश्रा, मंजू सिंह, मेघा खांडेकर, किरण बारी, अंजू सिंह, रूही गजाला, रंजू सिन्हा, सपना सिन्हा सिन्हा, रूबी जैन, संगीता मिंज, हामिद बनो, शकीला सिद्धकी, किरण बारी, मोमिन खातून, सपना कश्यप, अनिता सिन्हा, ममता सिंह, रिंकी ताम्रकार, सोनमती राजवाड़े, वर्षा, अमित मिंज, नरेन्द्र बाबरा, प्रशांत श्रीवास्तव, सुनील सोनी, धनमित सिंह, सतीश घोष, द्विपेन्द्र मंडल, उदय, राहुल सोनी, अंकित गुप्ता, अतुल ताम्रकार आदि मौजूद थे।

महिला कांग्रेस ने घुमंतू बच्चों को दी सौगात राजीव गांधी जी के जयंती पर महिला कांग्रेस ने जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सिमा सोनी के नेतृत्व में घुमंतु बच्चों के आश्रयस्थल नई दिशा जाकर उन्हें कई चीजों का वितरण किया। इनमें कंपास बॉक्स, फल, चॉकलेट जैसी चीजें थी जिनका वितरण किया गया। इस आश्रयस्थल में 100 के करीब बच्चे निवासरत हैं।



