अंबिकापुर। सरगुजा जिला बास्केटबॉल संघ द्वारा आज गांधी स्टेडियम, अंबिकापुर में राष्ट्रीय खेल दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर हॉकी जादूगर मेजर ध्यानचंद जी को नमन करते हुए खिलाड़ियों के साथ मिलकर केक काटा गया।

राष्ट्रीय बास्केटबॉल कोच राजेश प्रताप सिंह ने बच्चों को राष्ट्रीय खेल दिवस का महत्व बताया। बच्चों के बीच सद्भावना बास्केटबॉल मैच का आयोजन किया गया, जिसमें खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह और जोश के साथ भाग लिया।
इस मौके पर योग गुरु अजय तिवारी ने मेजर ध्यानचंद जी के ऐतिहासिक मैचों का उल्लेख कर खिलाड़ियों को खेल की सच्ची भावना समझाई।
पार्षद विकास पांडे ने ध्यानचंद जी के शानदार खेल कौशल का वर्णन करते हुए बताया कि उन्हें ‘हॉकी का जादूगर’ क्यों कहा जाता है।
इस अवसर में सुधांकर मिश्रा, निशांत सिंह गोल्डी, रजत सिंह, प्रिया जायसवाल, रितिका, प्रीति, आयुष, विकी, ओम, आयुष बड़ी समेत बड़ी संख्या में बास्केटबॉल एवं नेटबॉल खिलाड़ी उपस्थित रहे।
अंत में संघ ने संकल्प लिया कि सरगुजा जिले में खेल प्रतिभाओं को आगे लाने और फिट इंडिया मूवमेंट को गति देने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।



