छत्तीसगढ़:- मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद के नाम पर बनाई जा रही नई मस्जिद को लेकर विवाद तेज हो गया है। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच, छत्तीसगढ़ के छात्र एवं मदरसा प्रकोष्ठ के प्रांत संयोजक ने कहा कि मस्जिद का नाम बाबर जैसे आक्रमणकारी के नाम पर रखना गलत संदेश देता है।
उन्होंने कहा कि अल्लाह के 99 नामों में से किसी एक नाम पर, या फिर सहाबा-ए-इकराम, वली-ए-अल्लाह जैसे सम्मानित हस्तियों के नाम पर मस्जिद का नाम रखा जाना उचित होता। लेकिन बाबर के नाम पर नामकरण करना “गंदी राजनीति की बू” जैसा लगता है, जो देश में अमन, चैन और सद्भाव को नुकसान पहुँचाने वाला कदम है।
प्रांत संयोजक अफजल खान ने कहा कि “मस्जिद अल्लाह का घर है। उसका नाम उसी के नाम पर रखा जाता है जो अल्लाह के बताए रास्ते पर चलता हो। किसी आक्रमणकारी के नाम पर मस्जिद का नाम रखना उचित नहीं है।”
उन्होंने आगे कहा कि 140 करोड़ भारतीय मस्जिद बनने के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन उसका नाम बाबर के नाम पर रखना लोगों के बीच अनावश्यक विभाजन और विवाद पैदा करता है।



