BALRAMPUR (चांदो): भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) मंडल चांदो की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। यह घोषणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष माननीय किरण सिंह देव जी एवं प्रदेश संगठन मंत्री पवन साय जी के मार्गदर्शन में की गई।

भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष श्री राहुल योगराज टिकरिया जी के निर्देशानुसार, भाजपा जिला अध्यक्ष माननीय श्री ओमप्रकाश जायसवाल जी, भाजयुमो जिला अध्यक्ष श्री मंगलम पांडे जी एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री शिव शंकर शुक्ला जी की सहमति से कार्यकारिणी का गठन किया गया।

नई कार्यकारिणी के गठन के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। पार्टी पदाधिकारियों ने आशा जताई है कि नवनियुक्त टीम संगठन को और अधिक मजबूत करेगी तथा क्षेत्र में पार्टी की नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।



