बलरामपुर-रामानुजगंज (छत्तीसगढ़)। भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के तहत संगठन विस्तार की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए बरियो मंडल की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। इस नवगठित टीम में अमजद हुसैन को मंडल मंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
यह नियुक्ति भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव एवं जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल के मार्गदर्शन में की गई। साथ ही भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष मोहम्मद शमीम की सहमति एवं भाजपा बरियो मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र जायसवाल (छोटू) की अनुशंसा पर यह निर्णय लिया गया।

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा बरियो मंडल अध्यक्ष अजीम अंसारी द्वारा मंडल कार्यकारिणी की औपचारिक घोषणा करते हुए बताया गया कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना, अल्पसंख्यक समाज के बीच पार्टी की योजनाओं और नीतियों को प्रभावी रूप से पहुंचाना तथा नए कार्यकर्ताओं को जोड़ना इस टीम का मुख्य उद्देश्य रहेगा।
*“संगठन को मजबूत करना मेरी प्राथमिकता” – अमजद हुसैन*
नवनियुक्त मंत्री अमजद हुसैन ने अपनी नियुक्ति पर पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वे इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
उन्होंने आगे कहा कि अल्पसंख्यक समाज को पार्टी से जोड़ने, युवाओं को सक्रिय करने तथा बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने के लिए वे लगातार कार्य करेंगे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करने की अपील भी की।
*कार्यकर्ताओं में उत्साह*
नवनियुक्त मंत्री अमजद हुसैन के चयन पर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया। समर्थकों ने उन्हें बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि वे संगठन को और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
पार्टी पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी के गठन से बरियो मंडल में संगठनात्मक गतिविधियों को गति मिलेगी और आने वाले समय में भाजपा की पकड़ और मजबूत होगी।



