सरगुजा पुलिस एवं सरगुजा जिले के गैर सरकारी संगठनों (एन जी ओ) के संयुक्त तत्वावधान् में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री राजेश अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरगुजा अमोलक सिंह ढिल्लो के नेतृत्व में संचालित नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान एवं परामर्श केंद्र सरगुजा के द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मेंड्राकला में छात्र -छात्राओं को जागरूक करने के उद्देश्य से नशामुक्ति, यातायात ,व्यक्तित्व विकास एवं कैरियर गाइडेंस विषय पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम मुख्य अतिथि विजय जामनिक कार्यपालन यंत्री जल संसाधन विभाग, विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी अजय तिवारी कर्मयोग राज्य समन्वयक आर्ट ऑफ लिविंग छत्तीसगढ़ एवं विशिष्ट अतिथि अभय तिवारी जी उप निरीक्षक यातायात पुलिस के गरिमामयी आतिथ्य में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि विजय जामनिक ने छात्र -छात्राओं को कैरियर गाइडेंस एवं व्यक्तित्व विकास के संबंध में सम्बोधित करते हुए कहा गया कि अपने लक्ष्य को निर्धारित कर सकारात्मक सोच एवं सही दिशा में पूरी ऊर्जा के साथ हस्तक्षेप करना चाहिए। तभी हमें अभीष्ट लक्ष्य की प्राप्ति होगी। विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी अजय तिवारी जी ने अपने उद्बोधन में नशे की लत ,नशा के विभिन्न प्रकारों एवं नशे की लत लगने के कारणों के विषय पर विस्तृत प्रकाश डाला।साथ ही उनके द्वारा योग एवं ध्यानयोग के महत्व को समझाया गया। छात्र -छात्राओं को नशा नहीं करने एवं दूसरों को भी नशा नहीं करने हेतु प्रेरित करने के लिए शपथ दिलाई गई। विशिष्ट अतिथि अभय तिवारी जी उपनिरीक्षक यातायात पुलिस सरगुजा के द्वारा अपने उद्बोधन में यातायात के प्रावधानों एवं यातायात के नियमों की अवहेलना कर वाहन चलाने पर हो रही सड़क दुघर्टनाओं को आंकड़ों सहित प्रस्तुत किया गया। साथ ही बिना ड्राइविंग लाइसेंस एवं हेलमेट के बिना वाहन नहीं चलाने हेतु समझाईश भी दी गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यापक के के गुप्ता, संजीव वर्मा, हेमंत गुप्ता,एस के शेषाद्रीवासन, राहुल ठाकुर, सुनील पैकरा ,अध्यापिका रत्ना राय, अनिता वर्मा , ममता वर्मा, सुश्मिता मुखर्जी, तृप्ति त्रिपाठी, सरिता दुबे, पिंकी सिन्हा, आशा वर्मा,निरूपा कश्यप,उमा यादव, अनुराधा गुप्ता, ऐश्वर्या मानिकपुरी एवं नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान एवं परामर्श केंद्र सरगुजा के परामर्शदाता नीरज पाण्डेय एवं रानु पाण्डेय का सराहनीय योगदान रहा।



