अम्बिकापुर/शहर के वरिष्ठ समाजसेवी मंगल पाण्डेय संयोजक नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान एवं परामर्श केंद्र सरगुजा सह निर्देशक चिराग सोशल वेलफेयर सोसायटी अम्बिकापुर, वरिष्ठ समाजसेवी अजय तिवारी कर्मयोग राज्य समन्वयक आर्ट ऑफ लिविंग छत्तीसगढ़ सह सरगुजा संभाग प्रभारी, वरिष्ठ समाजसेवी देव राज सिंह बाबरा,वरिष्ठ समाजसेवी राजीव पाठक निदेशक सरगुजा सेवा उन्नति संस्था अम्बिकापुर एवं उर्जावान युवा समाजसेवी अनिल कुमार मिश्रा समन्वयक नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान एवं परामर्श केंद्र सरगुजा सह मुख्यकार्यकारी छत्तीसगढ़ प्रचार एवं विकास संस्थान अम्बिकापुर ने नगर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री राहुल बंसल से मुलाकात कर आगामी त्योहारों, रैलियों एवं अन्य उत्सवों में ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग ध्वनि प्रदूषण (विनियमन एवं नियंत्रण) अधिनियम के अधीन करने हेतु पुलिस विभाग के सकारात्मक हस्तक्षेप करने हेतु अनुरोध किया गया। वरिष्ठ समाजसेवी मंगल पाण्डेय ने कहा कि त्योहारों, रैलियों एवं उत्सवों में आयोजनकर्ताओं के अधिनियम में वर्णित ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग हेतु शासन के द्वारा जारी दिशा निर्देशों का अवहेलना कर उपयोग करने से समुदाय को क्षति पहुंच रही है। प्रायः बुजुर्गों , विद्यार्थियों एवं बिमारियों से ग्रस्त लोगों को ज्यादा समस्या होती है। वरिष्ठ समाजसेवी अजय तिवारी ने कहा कि ध्वनि विस्तारक यंत्रों के संबंध में उपयोग करने हेतु जारी दिशा निर्देशों के संबंध में समुदाय,ध्वनि यंत्र विस्तारक एजेंसी एवं आयोजनकर्ता जागरूक नहीं हैं। वरिष्ठ समाजसेवी देव राज सिंह बाबरा ने कहा कि ध्वनि विस्तारक यंत्र के उपयोग हेतु जारी सर्वोच्च न्यायालय के प्रावधानों के अनुसार राज्य सरकार द्वारा तय किए गए ध्वनि मानकों के अनुसार सार्वजनिक स्थानों पर ध्वनि विस्तारक यंत्र के उपयोग हेतु प्रशासन, पुलिस विभाग के साथ -साथ समुदाय को भी आगे आकर अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करना चाहिए।



