अंबिकापुर
छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन क़े प्रान्ताध्यक्ष संजय शर्मा द्वारा संगठन की प्रांतीय कार्यकारिणी में आंशिक संशोधन करते हुए विकासखंड मैनपाट, जिला सरगुजा निवासी प्रधान पाठक श्री मुकेश कुमार मुदलियार को प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है।
श्री मुदलियार वर्तमान में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला, कदनई (विकासखंड मैनपाट) में प्रधान पाठक के पद पर पदस्थ हैं।
प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर नियुक्ति होने पर शिक्षक समुदाय में हर्ष व्याप्त है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन सरगुजा के जिला अध्यक्ष श्री कमलेश सिंह ने श्री मुदलियार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि “श्री मुकेश कुमार मुदलियार एक कर्मठ, सक्रिय एवं शिक्षक हितैषी व्यक्तित्व के धनी हैं। उनके अनुभव एवं नेतृत्व क्षमता से संगठन को निश्चित ही नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी तथा शिक्षक साथियों की समस्याओं के समाधान हेतु संगठन और अधिक सशक्त होगा।”



