कला केन्द्र मैदान डिजनीलैण्ड मेला लगा हुआ है जिसमें शहर के लोग जाते हैं। मेला संचालक के द्वारा साईकिल स्टैण्ड में अवैध वसूली एवं आम जनता से दुर्व्यवहार किया जा रहा है। आय दिन उनसे बहसबाजी की जाती है और मनमाना पैसा वसूला जाता है।

जबकि नगर निगम के द्वारा मेला संचालन की अनुमति दी गयी है। लेकिन डिजनीलैण्ड संचालक के द्वारा 10-12 लड़को को लगाकर अवैध वूसली कराया जा रहा है जो नियम विरुद्ध है। निगम के द्वारा साईकल स्टैण्ड की अनुमति नहीं दी गई है।

आपसे निवेदन है कि इस मामले की गभीरतावपूर्वक जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही करने का निर्देश देने की कृपा करें।



