अंबिकापुर ।
भारतीय जनता पार्टी सरगुजा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया की सहमति से भाजपा महिला मोर्चा सरगुजा की जिलाध्यक्ष शुभांगी बिहाड़े द्वारा महिला मोर्चा जिला पदाधिकारियों, जिला कार्यसमिति सदस्यों, विशेष आमंत्रित सदस्यों, स्थायी आमंत्रित सदस्यों एवं महिला मोर्चा मंडल अध्यक्षों की नव नियुक्ति की घोषणा की गई है।
उक्त आशय की जानकारी देते हुए जिला महामंत्री विनोद हर्ष एवं श्रीमती अरुणा सिंह ने बताया कि उपाध्यक्ष पद पर रश्मि जायसवाल, अनुराधा गोस्वामी, आनंदी बड़ा एवं गुंजन सिंह , महामंत्री पद पर नीलू गुप्ता एवं प्रियंका चौबे, मंत्री पद पर चूड़ामणि दास, संध्या जायसवाल, गीता राजवाड़े, अंजना गुप्ता एवं बीना दुबे को नियुक्त किया गया है । इस प्रकार कोषाध्यक्ष सरिता जायसवाल, सह कोषाध्यक्ष स्नेहलता गुप्ता, कार्यालय मंत्री गणेश्वरी चौहान, सह कार्यालय मंत्री हेमलता शर्मा, मीडिया प्रभारी रीना भारती,
सह मीडिया प्रभारी नेहा सोनवानी, सोशल मीडिया प्रभारी बबली नेताम, सह सोशल मीडिया प्रभारी मीरा जायसवाल, सह सोशल मीडिया प्रभारी महेश्वरी दास एवं मन की बात प्रभारी पद का दायित्व बुद्धमेत कुजुर को दिया गया है ।
आगे उन्होंने बताया कि कार्यसमिति सदस्यों में मुनेश्वरी पैकरा, रीना पैकरा, चंचल पैकरा, मिनका पावले, रानी सोनी, शारदा कश्यप, नेहा गोस्वामी, प्रीति सिंह, सुधा शर्मा, सीमा उपाध्याय, सावित्री साहू, संजीता खलखो, अर्पणा सिंह, संतोला सिंह, मीरा बैरागी, जसिन्ता बड़ा, उर्मिला यादव, पारसमनी, देवेन्द्र प्रजापति, मालती दास, सरिता कंसारी, रेशु सिंह पैकरा, मनीषा पैकरा, विमला सिंह पैकरा, देवेन्द्र राजवाड़े, समरमति सिंह, विनीता भगत, बंदना दुबे, राखी सोनी, नानमणी पैकरा, दिव्या सिंह सिसोदिया, पायल सिंह तोमर एवं राधा रवि शामिल हैं ।
इसी क्रम में विशेष आमंत्रित सदस्य के लिए तारा पाण्डेय, नीरू मिस्त्री, नंदनी सिंह, श्वेता गुप्ता, ममता तिवारी, प्रियंका गुप्ता, किरण सिंह तोमर, अनिता भारती, पुनम मिश्रा,
विनय प्रभा, शुभ्रा सोनी, सुमन कंसारी, सुषमा गुप्ता, विमला सोनी एवं किरण साहू चुना गया है ।
स्थायी आमंत्रित सदस्य में शकुंतला पाण्डेय, सारोज गुप्ता, मंजूषा भगत, फुलेश्वरी सिंह, अरुणा सिंह, निरूपा सिंह, किरण मिश्रा, माया मिश्रा, देवकी त्रिपाठी, सावित्री जायसवाल, पूनम टेकाम, इन्दू कश्यप, सुनिता राजवाड़े, मधु चौधरी, ललिता तिक्की, आशा शुक्ला, किरण सोनी, कौशल्या यादव, रजनी बिंद एवं नीलम राजवाड़े को शामिल किया गया है ।
इसी क्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया की सहमति एवं भाजपा मंडल अध्यक्षों की अनुशंसा से महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती शुभांगी बिहाड़े द्वारा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्षों के नाम की घोषणा की गई है, जिसमें महामाया मंडल की मंडल अध्यक्ष सरस्वती यादव, समलाया – शालिनी सिंह, अंबिकापुर ग्रामीण – हिरमेन राजवाड़े, लखनपुर – रजनी पैकरा, देवगढ़ – अनिमा सिंह, रामगढ़ – सरस्वती सिंह, लुंजा – सीमा पैकरा, धौरपुर – रातरानी, परसा – रूपा गुप्ता, दरिमा – अंजंती सिंह, कुन्नी – सरस्वती पैकरा, सीतापुर – संतोषी पावले, बतौली – कमलेश्वरी पैकरा, मैनपाट – बबली महंत, राजापुर – दुर्गावती कश्यप एवं भाजपा मंडल नवानगर की मंडल अध्यक्ष कौशल्या राजवाड़े को बनाया गया है ।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया एवं महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती शुभांगी बिहाड़े ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों, सदस्यों एवं मंडल अध्यक्षों को हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की अपेक्षा व्यक्त की।



