“माधुरी जायसवाल पुनः अध्यक्षा” कृति नारी साहित्य समिति में पदाधिकारियों की चयन प्रक्रिया में सर्व सम्मति से संस्थापिका श्रीमती मीनाक्षी अवस्थी ‘छाया’ की उपस्थिति में पदाधिकारियों की नियुक्ति हुई है।
अध्यक्ष पद -श्रीमती माधुरी जायसवाल।
उपाध्यक्ष पद- श्रीमती गीता तिवारी।
सचिव – श्रीमती रूही गजाला।
सह सचिव – श्रीमती कांति पांडे।
कोषाध्यक्ष – श्रीमती लीला अग्रवाल।
सह कोषाध्यक्ष -श्रीमती बिमला यादव।
समिति का गठन 4अप्रेल 2003 को हुआ था , जिसका उद्देश्य शिक्षित महिलाओं के हाथ में उनकी भूली हुई कलम की वापसी , और समाज के गुम होते मूल्यमानों की रक्षा रहा है।
छोटे छोटे विषयों पर गोष्ठी और समस्या मूलक विषयों पर परिचर्चा करते हुए समिति अपने लक्ष्य पर चल रही है और सफल रही है ।



