राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि योजना) के तहत नगर पालिक निगम, अम्बिकापुर द्वारा पथ विक्रेताओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है।
इसी क्रम में आज दिनांक 23 जनवरी 2026 को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा तिरुवनंतपुरम (केरल) से आयोजित राष्ट्रीय स्तर के विशेष कार्यक्रम के माध्यम से पीएम स्वनिधि योजना अंतर्गत ऋण वितरण किया गया। साथ ही इस अवसर पर रूपे क्रेडिट कार्ड योजना का भी शुभारम्भ किया गया।

उक्त कार्यक्रम के अंतर्गत नगर पालिक निगम, अम्बिकापुर द्वारा सांकेतिक रूप से 04 हितग्राहियों को ऋण वितरण किया गया, जिसमें
कंचन गुप्ता – ₹15,000 (प्रथम किस्त)
प्रकाश राव तिरोले – ₹25,000 (द्वितीय किस्त)
नेहा सिंह – ₹25,000 (द्वितीय किस्त)
मो. एहमद रज़ा – ₹50,000 (तृतीय किस्त)
को ऋण प्रदान किया गया। इसके साथ ही स्ट्रीट वेंडर्स को योजना अंतर्गत ऋण एवं रूपे क्रेडिट कार्ड का अधिक से अधिक लाभ दिलाने हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार के संबंध में पार्षदगणों को आवश्यक जानकारी प्रदान की गई।
यह कार्यक्रम नगर पालिक निगम आयुक्त श्री डी.एन. कश्यप के निर्देशानुसार, महापौर महोदया श्रीमती मंजूषा भगत की अध्यक्षता एवं सभापति महोदय श्री हरविन्दर सिंह टिन्नी की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में एमआईसी मेंबर्स एवं पार्षदगण श्री शशि जायसवाल, श्रीमती प्रियंका गुप्ता, श्रीमती श्वेता गुप्ता, श्री जितेन्द्र सोनी, जिला अग्रणीय बैंक प्रबंधक श्री दिपेन्द्र यादव, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन की सिटी मिशन प्रबंधक श्रीमती जयन्ती सिंह, श्री सौरभ राय, सामुदायिक संगठक श्री ऋषि कुमार राजवाड़े, सुश्री नीलम कश्यप, सीआरपी रेशमा एजाज एवं सेहरा बेगम सहित अन्य अधिकारी एवं हितग्राही उपस्थित रहे।



