• *थाना/चौकी अंतर्गत कोटवार सम्मेलन का हुआ आयोजन, अवैध गतिविधियों की सूचना देने किया गया निर्देशित
:- डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा के दिशा निर्देशन मे थाना दरिमा, चौकी रघुनाथपुर एवं चौकी केदमा, थाना उदयपुर मे पुलिस टीम द्वारा कोटवार सम्मलेन का किया गया आयोजन।
:- आपराधिक गतिविधियों की त्वरित सूचना आदान प्रदान सहित पुलिस एवं कोटवार के बीच आपसी समन्वय बनाये रखने किया गया सम्मलेन।
:- कोटवारो को ग्राम सुरक्षा के सम्बन्ध मे दिए गए विशेष दिशा निर्देश।

⏩ डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) के दिशा निर्देशन मे पुलिस एवं कोटवार के मध्य आपसी समन्वय बनाये रखने एवं अवैध गतिविधियों की सूचना थाना/चौकी मे पहुंचाने सरगुजा पुलिस द्वारा प्रति माह कोटवार सम्मलेन का आयोजन किया जा रहा है, साथ ही पुलिस की ग्राम स्तर पर पकड़ मजबूत करने एवं सूचना तंत्र कों विकसित करने के उद्देश्य से सभी थाना/चौकी प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्र मे कोटवार सम्मेलन का आयोजन करने के दिशा निर्देश दिए गए है। इसी क्रम मे थाना दरिमा, चौकी रघुनाथपुर एवं चौकी केदमा थाना उदयपुर पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम कोटवारों का थाना परिसर मे सम्मलेन आयोजित किया गया, सम्मलेन के दौरान ग्राम कोटवारो कों ग्राम की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की समझाइस दी गई, कोटवारो के सहायता से ग्राम स्तर पर आपराधिक गतिविधियों मे संलिप्त व्यक्तियों की सूचना थाना मे प्रदान करने सम्बन्धी विशेष दिशा निर्देश दिए गए।
⏩ सम्मलेन बैठक के दौरान थाना/चौकी प्रभारियों ने कोटवारो से प्रत्येक ग्राम स्तर की बारिकी से जानकारी प्राप्त किया, साथ ही ग्राम स्तर पर आपराधिक गतिविधियों एवं अन्य गतिविधियों मे शामिल व्यक्तियों की जानकारी प्राप्त की गई, गुंडा बदमाशों एवं निगरानी बदमाशों की गुजर बसर गाँव मे होने की जानकारी ली गई, बैठक के दौरान कोटवारों को निरंतर संपर्क में बने रहने के साथ साथ ग्राम स्तर पर किसी भी बड़े विवाद, झगड़े या दुर्घटना एवं जमीन विवाद की सूचना प्राप्त होने पर उक्त सुचना को तत्काल पुलिस टीम से साझा करने की समझाइस दी गई। बैठक में ग्राम कोटवारो से साइबर अपराधों के बढ़ते खतरों पर भी चर्चा की गई। कोटवारों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी फोन कॉल्स, और बैंकिंग धोखाधड़ी जैसी साइबर चुनौतियों के बारे में बताया गया, साथ ही उन्हें प्रेरित किया गया कि वे गांव के लोगों को इन खतरों से सतर्क करें और साइबर जागरूकता फैलाएं।
⏩ सम्मलेन बैठक के दौरान थाना प्रभारी दरिमा निरीक्षक राजेश खलखो, थाना प्रभारी उदयपुर निरीक्षक शिशिरकान्त सिंह, चौकी प्रभारी रघुनाथपुर उप निरीक्षक आर. एन. पटेल सहित थाना/चौकी छेत्र के पुलिस अधिकारी/कर्मचारी एवं ग्राम कोटवार उपस्थित रहे।



