भारत सरकार क़ृषि मंत्रालय केंद्रीय क़ृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने किसान दिवस के उद्बोधन में आपने उदबोधन मे किसानों के राष्ट्र निर्माण में योगदान, खाद्य सुरक्षा में भूमिका और उनकी कड़ी मेहनत को नमन करते हुए सरकार की योजनाओं जैसे पीएम किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का जिक्र किया और भविष्य के लिए नवाचार आधुनिक तकनीक और बेहतर समर्थन का आह्वान किया उन्होंने कहा कि 23 दिसंबर हम भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और किसानों के मसीहा श्री चौधरी चरण सिंह जी के जन्मदिन को राष्ट्रीय किसान दिवस के रूप में मना रहे हैं यह दिन हमारे देश के अन्नदाताओं को नमन करने का दिन है l उन्होंने अपना संपूर्ण राजनीतिक जीवन ग्रामीण भारत कृषि सुधार और किसान कल्याण को समर्पित किया उनके विचारों और नेशन का केंद्र बिंदु हमेशा अन्नदाता रहा l भारत सरकार केंद्रीय क़ृषि राज्य मंत्री श्री भागीरथ चौधरी ने किसानो की समृद्धि और क़ृषि के सतत विकास को सुनिश्चित करने को जोर दिएl

क़ृषि विज्ञानं केंद्र मैनपाट मे क़ृषि विज्ञानं केंद्र मैनपाट के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. राजेश चौकसे ने उदबोधन मे किसानो को खेती पर आत्मा निर्भर बनने पर जोर दियाl आज के युवा किसान विकसित भारत के सच्चे निर्माता हैं अगर रीवा खेती से जुड़ेंगे तकनीक अपनाएंगे और नवाचार करेंगे तो भारत को कोई पीछे नहीं रोक सकता l किसान सम्मान दिवस हमें अपने अन्नदाता के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का दिन है l प्रदीप लकड़ा विषय वस्तु विशेषज्ञ के द्वारा प्राकृतिक खेती के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया एवं डॉ. सूरज चन्द्र पंकज के द्वारा किसान दिवस का समापन किया गया। इस कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र से संतोष साहू, अन्य कर्मचारी एवं 180 किसान भाई बहन उपस्थित थे।



