⏩ होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा जिले मे मुख़ौटा बिक्री पर सख़्ती से रोक लगाने हेतु निर्देशित किया गया था, इसी क्रम मे सरगुजा पुलिस एवं नगर निगम अंबिकापुर द्वारा ऐसे दुकानों की सघन जांच की गई जहा लोगो को भ्रमित करने वाले भ्रामक, भय उत्पन्न करने वाले अथवा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने की आशंका वाले मुखौटे बिक्री किये जा रहे थे, अभियान के दौरान भ्रामक, भय उत्पन्न करने वाले अथवा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने की आशंका वाले लगभग 2000-2500 आपत्तिजनक मुखौटे मुखौटे जप्त किये गए, दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे किसी भी प्रकार की ऐसी सामग्री का विक्रय न करें, जिससे क़ानून व्यवस्था, सामाजिक सौहार्द, शांति व्यवस्था अथवा जनभावनाएं प्रभावित हों।
⏩ सरगुजा पुलिस आमनागरिकों की सेवा एवं सुरक्षा मे सदैव तत्पर है।



