अंबिकापुर / दिनांक 06.09.2025 को कलेक्टर सरगुजा श्री विलास भास्कर के मार्गदर्शन में संत हरकेवल शिक्षा महाविद्यालय अम्बिकापुर के सभागार में मुख्य अतिथि श्री अमृतलाल ध्रुव अपर कलेक्टर सरगुजा,विशिष्ट अतिथि श्री अमोलक सिंह ढिल्लो अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरगुजा की उपस्थिति में संपन्न हुआ ।साथ ही अतिथि के रूप में श्रीमती रीना थॉमस प्राचार्य सोहगा ,श्री अभय तिवारी उप निरीक्षक यातायात प्रभारी अम्बिकापुर. , श्री एम सिद्धकी निदेशक जन शिक्षण संस्थान सरगुजा, श्री त्रिलोचन सिंह बाबरा अध्यक्ष संत हरकेवल शिक्षा महाविद्यालय एवं श्री पवन शर्मा कोषाध्यक्ष संत हरकेवल शिक्षा महाविद्यालय उपस्थित थे। साथ ही श्री मोहन साहू जिला परियोजना अधिकारी सूरजपुर जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण एवं श्री अंजन सिंह प्राचार्य संत हरकेवल शिक्षा महाविद्यालय की गरिममयी उपस्थित रही।स्वागत उद्बोधन श्री गिरीश गुप्ता जी जिला परियोजना अधिकारी जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण सरगुजा द्वारा किया गया। सड़क सुरक्षा -जीवन रक्षा संभाग स्तरीय वाद -विवाद प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल के रूप में में श्री अभय तिवारी उप निरीक्षक यातायात प्रभारी अम्बिकापुर, वरिष्ठ समाजसेवी संयोजक नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान एवं परामर्श केंद्र सरगुजा सह निर्देशक चिराग सोशल वेलफेयर सोसायटी श्री मंगल पाण्डेय, शिक्षक श्री हीरालाल पटवा, शिक्षक श्री कृष्ण कुमार ध्रुव, श्रीमती कुसुम यादव, सेवा निवृत्त शिक्षक श्री अशोक सिंह, श्रीमती पूजा दुबे,उपस्थित थे।

दीप प्रज्वलन एवं स्वागत कार्यक्रम के पश्चात मुख्य अतिथि श्री अमृत लाल ध्रुव ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम मानव जीवन के कल्याण से जुड़ा हुआ है। लोगों को जागरूक करने के लिए शासन – प्रशासन द्वारा बहुत से कार्यक्रम चलाए जाते हैं ।परंतु फिर भी दुर्घटनाएं घट ही जाती हैं। अतः इस विषय में और अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। इस प्रकार की प्रतियोगिता निश्चित रूप से समाज को लाभ पहुंचायेगी। प्रतियोगिता में कोई एक ही जीतता है। बाकी भी निराश न हो बल्कि प्रतियोगिता से सीखें । इस कार्यक्रम के रूप में प्रतिभागियों को बहुत अच्छा मौका मिला है। इसका सदुपयोग करें और राज्य स्तर पर भी संभाग का नाम रौशन करें। आगे उन्होंने कहा कि मां -बाप प्रथम गुरु होते हैं। नाबालिग बच्चों के जिद में आ कर उन्हें वाहन न थमाएं।सरगुजा संभाग नवाचार के लिए प्रसिद्ध है। इस मुद्दे पर भी हमें अनुशासन बनाए रखना है। जीवन बहुमूल्य है और इसका कोई विकल्प नहीं है। विशिष्ट अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमोलक सिंह ढिल्लो ने कहा कि हमें इसे न केवल सैद्धांतिक रूप से बल्कि व्यावहारिक रूप से भी अपनाना होगा। आज नए मॉडल की गाड़ियां आ गई हैं। नशे में लोग गाड़ी चलाना फैशन समझते हैं। रेसिंग बाइक का क्रेज न केवल शहरी अपितु ग्रामीण क्षेत्रों में भी बढ़ा है। परंतु इसका उपयोग सावधानीपूर्वक किया जाना चाहिए।जब तक सामाजिक रूप से पहल नहीं होगा। तब तक यह समस्या नहीं समाप्त होगी। पुलिस की कार्यवाही एक तरीका हो सकता है ।परंतु अंत में स्वयं को ही अपनी व दूसरों की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध होना होगा।त्रिलोचन सिंह बाबरा ने कहा कि सभी ट्रैफिक नियम को अच्छे से समझें। गाड़ी चलाते समय मन को शांत रखे दिमागी संतुलन बनाए रखें,और नशे की हालत में वाहन न चलायें। अपने आस पड़ोस के लोगों की मानसिक स्थिति का ध्यान रखें। किसी भी समस्या में उन्हें उचित सहयोग दें। किसी भी परेशानी में वाहन चलाना खुद के लिए एवं दूसरों के लिए खतरनाक हो सकता है।
श्री अंजन सिंह ने कहा कि यह विषय शासन प्रशासन का नहीं बल्कि पूरे देश व समाज का है। यहां जन जागरूकता से अधिक दृढ़ संकल्पित होने की जरूरत है है। जिस भी परिवार के साथ कोई दुर्घटना होती है तो उसका परिणाम अत्यंत दुखद होता है। वरिष्ठ समाजसेवी निर्णायक मंडल दल के वरिष्ठ सदस्य मंगल पाण्डेय ने प्रतिभागियों को उत्साहित करते हुए कहा कि यह प्रतियोगिता प्रतिभागियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

प्रतिभागी प्रतियोगिता के दौरान काफी गंभीर थे। छात्रों ने दुर्घटनाओं के आंकड़ों के साथ तथ्यात्मक तौर पर बहस की।सड़क परिवहन, परिवहन पर बजट, शासन प्रशासन की भूमिका, सड़कों की खराब स्थिति, भारत की भौगोलिकता एवं देश -विदेश के यातायात एवं परिवहन के नियम ,चालान आदि के नियमों पर आंकड़ों के साथ पक्ष -विपक्ष ने जमकर बहस की एवं एक दूसरे को अंत तक उलझाए रखा। कार्यक्रम में सरगुजा संभाग के कुल 16 विद्यालयों के 120 प्रतिभागियों ने वाद- विवाद प्रतियोगिता में भाग लिया।
कार्यक्रम के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सरगुजा निरुपा सिंह विशिष्ट अतिथि श्री संजय कुमार गुप्ता संयुक्त संचालक शिक्षा विभाग सरगुजा एवं विशिष्ट अतिथि दिनेश कुमार झा जिला शिक्षा अधिकारी सरगुजा श्री फगेश सिंह अनुमंडल अधिकारी सरगुजा एवं श्री रविशंकर तिवारी डी एम सी सरगुजा के गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। संभाग स्तरीय सड़क सुरक्षा -जीवन रक्षा वाद- विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शासकीय कन्या हायर सेकंडरी विद्यालय अम्बिकापुर द्वितीय स्थान सेजस हाई स्कूल जरहाडीह,तृतीय स्थान शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरतीकला जिला बलरामपुर – रामानुज गंज ने प्राप्त किया। साथ ही सांत्वना पुरस्कार सेजस सोहगा, कन्या हायर सेकंडरी स्कूल बतौली, जशपुर दल क्रमांक – 1, कोरिया सेजस बैकुंठपुर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सलका , शासकीय हायर सेकंडरी सोनहत एवं मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी दल क्रमांक -1 को ने प्राप्त किया।साथ ही विजेता प्रतिभागियों को अतिथियों, निर्णायक दल एवं आयोजकों के द्वारा नकद पुरस्कार भी वितरित किया गया। प्रथम पुरस्कार रु 11000, द्वितीय पुरस्कार रु 8000, तृतीय पुरस्कार रु 6000, एवं सांत्वना पुरस्कार रु 3000 का रहा। कार्यक्रम का सफलता पूर्वक संचालन श्री गिरीश गुप्ता जिला परियोजना अधिकारी जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में किया गया।।प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागी आगामी 13 सितंबर को राज्य स्तरीय वाद -विवाद प्रतियोगिता में भाग लेंगे। पुरस्कार वितरण समारोह पश्चात् मुख्य अतिथि निरूपा सिंह अध्यक्ष जिला पंचायत सरगुजा एवं विशिष्ट अतिथि दिनेश कुमार झा जिला शिक्षा अधिकारी सरगुजा ने सम्बोधित किया। निर्णायक मंडल दल के वरिष्ठ सदस्य मंगल पाण्डेय एवं अभय तिवारी ने प्रतिभागियों को फीड बैक दिया ताकि भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन कर सकें।कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती सुनीता दास एवं श्रीमती सुनीता तिवारी के द्वारा किया गया। आभार प्रदर्शन प्राचार्य डॉ अंजन सिंह संत हरकेवल शिक्षा महाविद्यालय एवं परियोजना अधिकारी गिरीश गुप्ता जी के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉक्टर पूजा दुबे,रजनीश मिश्रा, प्रीति तिवारी, अभिलाष खरे,इंदु, नीरू,शालिनी, शिव आदि का सराहनीय योगदान रहा.



