रायपुर: राजीव भवन में महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता आज छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय राजीव भवन में अल्पसंख्यकों—विशेषकर ईसाई समुदाय—पर बढ़ते अत्याचारों तथा एसआईआर में ली गई कथित फर्जी आपत्तियों को लेकर एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता को संबोधित किया।
प्रेस वार्ता में निम्न बिंदुओं को प्रमुखता से उठाया गया—
छत्तीसगढ़ में क्रिश्चियन समुदाय के विरुद्ध लगातार हो रही घटनाओं पर भाजपा सरकार की चुप्पी।
एसआईआर प्रक्रिया के दौरान एक ही समुदाय, विशेषकर मुस्लिम समाज, को निशाना बनाकर आपत्तियाँ दर्ज किए जाने के गंभीर आरोप।
निर्वाचन आयोग की भूमिका संदिग्ध?
प्रशासनिक तंत्र के खुला दुरुपयोग और राजनीतिक संरक्षण के सवाल।
प्रदेश में भय, अराजकता और अविश्वास का माहौल पैदा करने की कोशिशें।
हमने स्पष्ट शब्दों में भारतीय जनता पार्टी की राज्य सरकार से प्रश्न किया —
क्या छत्तीसगढ़ को विभाजन और नफरत की राजनीति का प्रयोगशाला बनाया जा रहा है?
क्यों प्रदेश की सामाजिक समरसता को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है?
हम गांधी के विचारों को मानने वाले हैं।
कांग्रेस पार्टी सदैव संविधान, समान अधिकार और सामाजिक सौहार्द की पक्षधर रही है। किसी भी समुदाय के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ की गंगा-जमुनी तहज़ीब और भाईचारे की परंपरा को बचाने के लिए हम हर स्तर पर आवाज़ बुलंद करते रहेंगे।

प्रेस वार्ता में छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रभारी डॉ अमीनुल खान सूरी, अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमीन मेमन, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर, जावेद नकवी, प्रदेश महासचिव परवेज़ आलम गांधी उपस्थित थे।



