संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय से चयनित खिलाड़ियों में संत हर केवल शिक्षा महाविद्यालय के मुरारी राम एवं मनीष कुजूर सहित अन्य महाविद्यालयों के प्रतिभावान खिलाड़ी दिनांक 04/01/2025 को यूनिवर्सिटी ऑफ कोलकाता, पश्चिम बंगाल में आयोजित होने जा रही अंतरविश्वविद्यालयीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में सहभागिता हेतु रवाना होते हुए l
इस गौरवपूर्ण अवसर पर संत हर केवल शिक्षा महाविद्यालय की ओर से संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय की समस्त टीम, सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की जाती हैं। यह हम सभी के लिए अत्यंत गर्व का विषय है कि हमारी विश्वविद्यालयीय टीम इस प्रतिष्ठित स्तर की प्रतियोगिता तक पहुँची है।
हमारी मंगलकामना है कि सभी खिलाड़ी उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन एवं टीम भावना का परिचय देते हुए प्रतियोगिता में विजय प्राप्त करें तथा अपने महाविद्यालय, संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय, सरगुजा जिला एवं छत्तीसगढ़ राज्य का नाम गौरवान्वित कर सफलता के साथ लौटें।
समस्त चयनित खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को आगामी प्रतियोगिता हेतु हार्दिक शुभकामनाएँ।💐💐



