अपराध क्रमॉक- 74/2025 धारा 303 (2) बीएनएस
नाम आरोपी – सौरभ बुरान्डे पिता चंद्रकान्त बुरान्डे उम्र 35 वर्ष पता वार्ड नं 05 नयापारा शिव मंदिर के पास महासमुन्द थाना सिटी कोतवाली महासमुन्द जिला महासमुन्द छ०ग०
दिनांक गिरफ्तारी 10.12.2025 के 12.20 बजे।
विवरण :- मामले का सक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि वाल्टेयर रेल लाईन में लगातार ट्रेनो में हो रही चोरियों के संबंध में विशेष नजर रखने हेतु पुलिस अधीक्षक (रेल) रायपुर, उप पुलिस अधीक्षक (रेल) रायपुर, के द्वारा थाना प्रभारी जीआरपी रायपुर को पता तलाश कर कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिये गये थे। जिसके परिणाम स्वरुप दिनांक 13.11.2025 का गिरफ्तार आरोपी गोलू उर्फ सन्नी सोनवानी, सुमित विश्वकर्मा के द्वारा पूछताछ मे आरोपी सौरभ बुरान्डे का नाम बताये थे जिसके आधार पर आरोपी सौरभ बुरान्डे को पकड़कर पूछताछ किया गया तो आरोपी के द्वारा विगत 15 वर्षो से ट्रेनो में चोरी करना स्वीकार किया है। आरोपी ने यह भी बताया कि जीआरपी गोंदिया, जीआरपी रायपुर एवं सिटी कोतवाली महासमुन्द में गिरफ्तार हो चुका है। आरोपी ने बताया कि कि वर्तमान में रायपुर से खरियाररोड के मध्य ट्रेनो में चोरी करना स्वीकार किया आरोपी पकड़े जाने के डर से अलग-अलग स्थान बागबाहरा, महासमुन्द, राजिम एवं गोंदिया में रहना बताया वर्तमान में राजिम में रहना बताया। 03 प्रकरणो में आरोपी के कब्जे से एक सोने का हार, एक सोने का मंगलूसत्र, सोने का लॉकेट व एक मोबाइल कीमती 3,28,000/रु का मशरुका जप्त किया गया है। पूर्व में जीआरपी थाना रायपुर के 03 प्रकरणो में सह आरोपी है। कुल 06 प्रकरणो में आरोपी सौरभ बुरान्डे की गिरफ्तारी की गयी।



