बलरामपुर।
दलदलिया, महाराजगंज (बलरामपुर) निवासी बंधु हड्डे की पुत्री सीतामुनी हड्डे ने सीमित संसाधनों और ग्रामीण परिवेश के बावजूद शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त कर जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। उन्होंने NTA द्वारा आयोजित UGC NET राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा में 90.56 पर्सेंटाइल अर्जित करते हुए Assistant Professor एवं PhD Only—दोनों के लिए क्वालिफाई किया है।

सीतामुनी हड्डे ने अपनी स्नातक की शिक्षा बलरामपुर महाविद्यालय से पूर्ण की तथा वर्तमान में वे राजीव गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अध्ययनरत हैं। उनकी यह उपलब्धि न केवल परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
इस सफलता पर क्षेत्र के शिक्षाविदों, सामाजिक संगठनों एवं ग्रामीणों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी हैं।



