*हमने बनाया है हम ही संवारेंगे इसी संकल्प के साथ 1.72 लाख करोड़ की सर्व समावेशी बजट*
*आशीष जैन*
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश सोशल मीडिया सहप्रभारी आशीष जैन ने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते ही कहा कि छत्तीसगढ़ की साय सरकार व वित्त मंत्री ओपी चौधरी बजट से सशक्त माताएं, स्वास्थ्य, शिक्षित बच्चे, पोषण, युवा, किसान आदि पर फोकस किया गया. इस बजट में महतारी वंदन योजना के लिए 8,200 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया. वहीं सक्षम आंगनबाड़ी व पोषण के लिए 2,320 करोड़ का प्रावधान किया गया. बजट में किसानों को ब्याज मुक्त कर्ज देने की घोषणा की गई.जैन ने बताया सरकार ने 18 साल पूरे होने पर बच्चियों को डेढ़ लाख रुपए देने का प्रावधान किया गया है.
जैन ने बताया कि बजट में अलग अलग विभाग को
विभिन्न क्षेत्रों के विकास के लिए आवंटित मुख्य राशियां जैसे कि
स्कूल शिक्षा: ₹22,360 करोड़
पंचायत एवं ग्रामीण विकास: ₹16,560 करोड़
कृषि: ₹13,507 करोड़
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति: ₹12,820 करोड़
महिला एवं बाल विकास: ₹11,000 करोड़
लोक निर्माण: ₹9,451 करोड़
ऊर्जा: ₹9,015 करोड़
गृह विभाग: ₹8,380 करोड़
लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा: ₹8,050 करोड़
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी: ₹3,890 करोड़



