SIR की प्रक्रिया के प्रारंभ होने के उपरांत ये उनकी द्वारा ली गई चौथी समीक्षा बैठक है। इस बैठक में SIR को लेकर गठित लोकसभा, विधानसभा, ब्लॉक कांग्रेस के प्रभारी और सहप्रभरियो के अतिरिक्त ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्ष मौजूद थे। SIR में गणना प्रपत्र के वितरण और उनके एकत्रीकरण के लिए पूर्व निर्धारित तिथि 4 दिसंबर को दो बार 7-7 दिनों तक बढाने के उपरांत 18 दिसंबर इसकी अंतिम तिथि थी। समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि 23 दिसंबर को मतदाता सूचियों का मसौदा प्रकाशन के बाद पार्टी के मंडल अध्यक्ष और BLA पर महत्वपूर्ण जवाबदेही आ जायेगी। प्रकाशित मतदाता सूचियों में जिन वैध मतदाताओं का नाम नहीं आयेगा उनके सहयोग के लिए दावा प्रस्तुत करना होगा। साथ ही मतदाता सूचियों में जुड़े गलत नमो को भी तलाश कर इन नमो पर अपनी आपत्ति दर्ज करानी होगी। गहन पुनरीक्षण के दूसरे चरण में BLA के महत्व को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा कि बूथ पर BLA के हाथ में ही पार्टी की पूरी बागडोर है। उन्होंने कांग्रेस के सभी वरिष्ठ, कनिष्ठ नेताओं सहित सभी पदाधिकारियों को तत्काल एक एक बूथ की जिम्मेदारी लेने का निर्देश भी दिया। उन्होंने कहा कि सभी अपने अपने बूथ का नम्बर जिला कांग्रेस कमेटी को देकर तत्काल प्रभाव से उस बूथ पर SIR के प्रबंधन में BLA को सहयोग प्रदान करें।



