अंबिकापुर/ इस बैठक में एस0आई0आर0 को लेकर लोकसभा, विधानसभा एवं ब्लॉक प्रभारी एवं सहप्रभारी सहित कांग्रेस के सभी सांगठनिक ब्लॉक के अध्यक्ष एवं मण्डल अध्यक्ष मौजूद थे। सभा को संबोधित करते हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री टी0एस0 सिंहदेव ने कहा कि इस बात में कोई शक नहीं है कि मतदाता सूचि दूषित है, और उसमें सुधार आवश्यक हैं। लेकिन इसके सुधार की सारी जवाबदेही मतदाता पर डाल देना और पूरी कारवाई आनन-फानन में करना गलत है। गणना प्रपत्र को भरने में मतदाताओं को कई प्रक्रियागत परेशानियां आ रही हैं। इससे उन्हें निजात मिलना चाहिये और पूरी प्रक्रिया में अतिरिक्त समय देना चाहिये। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने सूत्रों से प्राप्त इस जानकारी को साझा किया कि अंदर ही अंदर यह प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है कि चिन्हांकित लोगों का नाम मतदाता सूचि में न जुडे। उन्होंने कहा कि एक राजनैतिक दल विशेष को यह निर्देश दे दिया गया है कि विशेष लोगों के नाम न जुडे। उन्होंने कहा कि उस विशेष राजनैतिक दल के कार्यकर्ताओं को विशेष संरक्षण देते हुए यह अभयदान दिया गया है कि आप नाम कटवाईये उपर अपने लोग बैठे हैं। छत्तीसगढ कांग्रेस की सहप्रभारी सुश्री जरीता लैतफलांग जो विगत 2 दिनो से सरगुजा संभाग के दौरे पर हैं ने अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा कि, वे सोमवार को कोरिया जिला रवाना होते कुछ धान खरीदी केन्द्रों पर एस0आई0आर0 की प्रक्रिया और गणना प्रपत्रों के वितरण को लेकर वहां मौजूद किसानो से चर्चा की थी तब यह जानकारी मिली कि गणना प्रपत्र उनके घरों तक पहॅुंचा ही नहीं है। धान कटाई में व्यस्त रहने के कारण वो किसान संबंधित बीएलओ से अपने गणना प्रपत्रों के लिये संपर्क भी नहीं कर पाये हैं। कई किसानो ने एस0आई0 आर0 की पूरी प्रक्रिया से अनभिज्ञता जाहिर किया। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से ऐसे सभी मतदाताओं का नाम मतदाता सूचि में जोडना सुनिश्चित करने का आवाहन किया है। समीक्षा के दौरान उन्होंने क्रमवार सभी प्रभारियों से एस0आई0आर0 पर उनके फीडबैक को प्राप्त किया।
सरगुजा कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं को उनके बूथ की जिम्मेदारी दी गई
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री बालकृष्ण पाठक ने सरगुजा जिले के सभी प्रमुख कांग्रेस नेताओं को उनके बूथ पर एस0आई0आर0 की प्रक्रिया की जिम्मेदारी दी है। उन्होंने जानकारी दी है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने एस0आई0आर0 की प्रक्रिया में पार्टी कार्यकर्ताओं की भागीदारी को और पुख्ता करने के लिये वरिष्ठ नेताओं को उनसे संबंधित बूथ की जवाबदेही दी है। इसके तहत पूर्व उपमुख्यमंत्री अम्बिकापुर विधानसभा के बूथ क्रमांक 128 का कार्य देखेंगे। इसी प्रकार पूर्व केबिनेट मंत्री श्री अमरजीत भगत सीतापुर विधानसभा के बूथ क्रमांक 195 का कार्य देखेंगे। श्री आदित्येश्वर शरण सिंहदेव केशवपुर में बूथ क्रमांक 28, पूर्व महापौर डॉ0 अजय तिर्की बूथ क्रमांक 46, श्री अजय अग्रवाल बूथ क्रमांक 156, श्री जे0पी0 श्रीवास्तव बूथ क्रमांक 87, शफी अहमद बूथ क्रमांक 111, द्वितेन्द्र मिश्रा बूथ क्रमांक 95, हेमंत सिन्हा बूथ क्रमांक 89 की जवाबदेही देखेंगे। पूर्व विधायक डॉ0 प्रीतम राम लुंड्रा विधानसभा के बूथ क्रमांक 95 और पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता बूथ क्रमांक 168 क पर एस0आर्इ्र0आर0 का कार्य देखेंगे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री बालकृष्ण पाठक स्वयं अम्बिकापुर विधानसभा के बूथ क्रमांक 119 का काम देखेंगे।
14 दिसंबर को रामलीला मैदान में वोट चोर गद्दी छोड पर कांग्रेस की बडी रैली
बैठक के दौरान पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री टी0एस0 सिंहदेव ने जानकारी दी है कि 14 दिसंबर को कांग्रेस पार्टी रामलीला मैदान में वोट चोर गद्दी छोड चरणबद्ध आन्दोलन के तहत दिल्ली के रामलीला मैदान में विशाल रैली करने जा रही है। इस दौरान इस अभियान के तहत पूरे देश के करोडों मतदाताओं से हस्ताक्षर कराकर एकत्र किये गये मांगपत्र को राष्ट्रपति को सौपा जायेगा।



