अम्बिकापुर 27 फरवरी 2026/ होली पर्व से पूर्व जिले के किसानों को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा कल वर्चुअल माध्यम से कृषक उन्नति योजना अंतर्गत धान की अंतर राशि का एकमुश्त भुगतान किसानों के खातों में अंतरित किया जाएगा।
कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा संचालित कृषक उन्नति योजना का मुख्य उद्देश्य फसल की लागत में कमी लाकर किसानों की आय में वृद्धि करना एवं कृषि को लाभकारी व्यवसाय के रूप में स्थापित करना है। कृषक उन्नति योजना के तहत प्रति क्विंटल 731 रुपये की दर से प्रोत्साहन राशि प्रदान की जा रही है।
खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में जिले की 39 प्राथमिक साख समितियों एवं 54 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से कुल 52,553 किसानों से 32,54,445.60 क्विंटल धान की खरीदी की गई।
समर्थन मूल्य 2,369 रुपये प्रति क्विंटल की दर से किसानों को 77,0978.16 लाख रुपये का भुगतान किया गया। इसके अतिरिक्त कृषक उन्नति योजना अंतर्गत 23,7899.97 लाख रुपये की अंतर राशि किसानों को प्रदान की जाएगी।
विकासखंडवार किसानों को मिलेगा लाभ
अम्बिकापुर दृ 9,223 किसान, कुल 17,423.07 लाख रुपये।
लखनपुर दृ 11,493 किसान, कुल 20,282.10 लाख रुपये।
उदयपुर दृ 5,043 किसान, कुल 8,697.05 लाख रुपये।
लुण्ड्रा दृ 7,280 किसान, कुल 13,623.36 लाख रुपये।
सीतापुर दृ 9,387 किसान, कुल 20,706.15 लाख रुपये।
बतौली दृ 5,388 किसान, कुल 10,175.08 लाख रुपये।
मैनपाट दृ 4,739 किसान, कुल 9,981.01 लाख रुपये।
कृषि विभाग ने बताया कि जिला स्तरीय कृषि विज्ञान केंद्र में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय वर्चुअल माध्यम से जुड़ेंगे और कृषक उन्नति योजना के तहत धान की अंतर राशि का एकमुश्त भुगतान से किसानों के खाते में अंतरित करेंगे।



