अंबिकापुर ।
आज स्थानीय पर्पल आर्किड होटल में केंद्रीय बजट 2026-27 अंतर्गत व्यापारी संवाद सम्मेलन सम्पन्न हुआ।
भाजपा सरगुजा द्वारा आयोजित व्यापारी प्रकोष्ठ के संभागीय सम्मेलन को मुख्य अतिथि वक्ता कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया एवं विधायक लुण्ड्रा प्रबोध मिंज ने संबोधित किया।
अपने संबोधन में मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि यह बजट रोजगार, आत्मनिर्भरता, इंफ्रास्ट्रक्चर, किसानों की आय, महिला सशक्तिकरण और युवाओं के भविष्य पर केंद्रित है। मोदी सरकार का लक्ष्य है तेज विकास, मजबूत अर्थव्यवस्था और हर वर्ग की भागीदारी।
उन्होंने कहा कि पिछले 10 सालों में सभी उत्पाद एवं वस्तुओं की खपत कई गुना बढ़ा है लेकिन दाम नियंत्रित है। पिछले बजटों की तुलना में रक्षा बजट सहित कई क्षेत्रों के लिए बजटों में भारी बढ़ोत्तरी की गई है ।
श्री अग्रवाल ने कहा कि इस बजट में छत्तीसगढ़ के लिए जिला मुख्यालय में गर्ल्स हॉस्टल , खनिज कारीडोर, माइनिंग कारीडोर अंर्तगत रेलवे लाइन, शुगर और कैंसर की दवाई सस्ता, आयुर्वेदिक अस्पताल जैसे कई बड़े जनहित के कार्य शामिल हैं । उन्होंने बताया कि सरगुजा सहित छत्तीसगढ़ के कई क्षेत्रों को मेडिकल टूरिज्म के रूप में विकसित किया जाएगा जहां देश विदेश से आने वाले टूरिस्ट स्वास्थ्य लाभ ले सकेंगे तथा पर्यटन के क्षेत्र में विकास के लिए बहुत बड़ी बजट का प्रावधान किया जाएगा ।
मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि अंबिकापुर शहर के लिए अभी हमने 5 सड़कों की मांग की थी वह बहुत जल्द पूरा होने वाला है , जनभावना के अनुकूल शहर के सभी मुख्य सड़क शीघ्र हीं बनेंगे।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि बजट जीवन का महत्वपूर्ण पक्ष है परिवार , समाज एवं देश के विकास सहित जनादेश की भावना को पूर्ण करने का बजट सबसे बड़ा साधन है । उन्होंने कहा कि मोदी सरकार का केंद्रीय बजट महिला वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किया गया 9 वाँ बजट है , कर्तव्य पथ पर स्थित कर्तव्य भवन में बना है जो देश के सर्वांगीण विकास को ले कर कर्तव्य बोध कराने वाला बजट है , आज मोदी सरकार का लक्ष्य विकसित भारत का निर्माण करना है और यह हमारे आने वाली पीढ़ी के लिए है , कांग्रेस के लंबे समय सरकार के बाद भारत 10 वे स्थान का अर्थव्यवस्था रहा लेकिन आज 2014 के बाद चौथे स्थान पर है । मनमोहन सिंह pm के समय देश की वैश्विक स्थिति बहुत दयनीय थी परंतु मोदी जी ने भारत मान देश विदेश में बढ़ाया है ।
श्री सिसोदिया ने कहा कि जिस प्रकार विभिन्न श्रोतों से प्रकृति वाष्प के रूप में जल ले लेती है , और सामान भाव से सभी को बरसात के रूप में जल देती है वैसा हीं जनता द्वारा दिए गए टैक्स और अन्य श्रोतों जमा राशि मोदी सरकार का बजट है।
इस अवसर पर लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज ने कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को सुदृढ़ करने वाला है। बजट तीन प्रमुख कर्तव्यों आर्थिक विकास, जनता की आकांक्षाओं की पूर्ति और सबका साथ, सबका विकास पर आधारित है। मैन्युफैक्चरिंग, कौशल विकास और उच्च मूल्य इंजीनियरिंग को बढ़ावा देकर युवाओं के लिए नए रोजगार अवसर सृजित किए गए हैं। एआई को कृषि सहित विभिन्न क्षेत्रों में प्रोत्साहन, टैक्स सुधार में राहत तथा निर्यात पर विशेष फोकस से देश की अर्थव्यवस्था और मजबूत होगी।
कार्यक्रम के दौरान प्रमुख व्यापारियों एवं वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया गया। नगर के चर्चित लूट प्रकरण का त्वरित निराकरण करने वाले पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस कर्मियों को मंत्री राजेश अग्रवाल द्वारा 51 हजार रुपये की सम्मान राशि प्रदान की गई।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री विनोद हर्ष एवं महामंत्री अरुणा सिंह ने किया तथा आभार रविन्द्र तिवारी ने व्यक्त किया।
इस अवसर पर केंद्रीय सहकारी बैंक अध्यक्ष रामकिशुन सिंह, बस्तर संभाग सह प्रभारी हरपाल सिंह भामरा, अंबिकेश केशरी, मुकेश गर्ग, अभिषेक शर्मा, निष्ठा पाण्डे, करताराम गुप्ता,
अजय केशरी, अविनाश सिंह, राजकुमार बंसल, शुभम सिंघल, अमित अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, अजीत अग्रवाल, देवेंद्र अग्रवाल, अभिषेक सिंह, संजय केशरी, दिनेश अग्रवाल, अश्व नंद यादव, संजय गुप्ता, शुभम अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, चंचल अग्रवाल, रंजय स्वर्णकार, बीनू जश्वानी, पंकज गुप्ता, अनूप गुप्ता सहित बड़ी संख्या में व्यापारी , भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे ।



