दर्रीपारा क्रिकेट टूर्नामेंट में रोमांचक मुकाबला, सरगुजा चैंपियंस विजेता…
दर्रीपारा क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतर्गत 14-14 ओवरों का एक रोमांचक मुकाबला सरगुजा चैंपियंस एवं आरआर चैंपियंस के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरआर चैंपियंस ने निर्धारित ओवरों में चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी सरगुजा चैंपियंस की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मात्र 8 ओवरों में ही मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम के खिलाड़ियों की बेहतरीन बल्लेबाजी और सामूहिक प्रयास ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री सूर्य प्रकाश साहू भैया द्वारा विजेता टीम को पुरस्कार प्रदान किया गया। सूर्य प्रकाश साहू भैया का दर्रीपारा क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन–1 से लेकर सीजन–2 तक निरंतर सहयोग सराहनीय रहा है। समिति से जुड़े किसी भी उतार-चढ़ाव में वे सदैव मजबूती से साथ खड़े रहे।
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में शैलेश बाबा एवं ऐसाफी अहमद की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
दर्रीपारा क्रिकेट टूर्नामेंट खेल भावना, एकता और युवा प्रतिभाओं को मंच देने का एक सफल उदाहरण बनता जा रहा है।



