प्रांत संयोजक मुस्लिम राष्ट्रीय मंच छात्र एवम मदरसा प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ अफजल खान ने ईद-उल-फितर के मुबारक मौके पर प्रांत के सभी नागरिकों को दिल से बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने कहा कि ईद-उल-फितर का त्योहार हमें इंसानियत, मोहब्बत और एक-दूसरे के साथ मिलजुलकर रहने की सीख देता है। रमज़ान के पूरे महीने की गई इबादत, सब्र और त्याग का यह इनाम है, जो समाज में सकारात्मक ऊर्जा और भाईचारा फैलाता है।
उन्होंने अल्लाह से दुआ की कि सभी रोज़ेदारों की इबादत कबूल हो और इस मुकद्दस मौके पर हर घर में खुशियां, बरकत और सुकून नसीब हो। साथ ही पूरे देश में शांति, सद्भाव और तरक्की कायम रहे।
अफजल खान ने कहा कि ईद का असली संदेश जरूरतमंदों की मदद करना, आपसी रिश्तों को मजबूत बनाना और समाज में एकता को बढ़ावा देना है।
अंत में उन्होंने प्रदेश के सभी लोगों के अच्छे स्वास्थ्य, उज्ज्वल भविष्य और खुशहाल जीवन की कामना करते हुए ईद-उल-फितर की दिली मुबारकबाद दी।



