प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय एक सामाजिक आध्यात्मिक संस्थान है जहां नैतिक मूल्यों द्वारा समाज के कायाकल्प के लिए आध्यात्मिक सशक्तिकरण के क्षेत्र में काम कर रहा है इस दौरान संस्था द्वारा दिनांक 12 अप्रैल से 18 अप्रैल 2026 तक सर्व समस्याओं का सहज समाधान हेतु सप्त दिवसीय श्रीमद् भगवत गीता ज्ञान यज्ञ कार्यक्रम रखा गया है।

कार्यक्रम का उद्देश्य संसार में बढ़ती हुयी समस्त मानसिक रोगों जैसे चिंता, तनाव व डिप्रेशन आदि से मुक्त होकर सुखमय, शांतिमय जीवन का निर्माण करना। यह कार्यक्रम प्रतिदिन शाम 5:00 बजे से 7:00 तक मध्य प्रदेश सिवनी से पधारी योग शक्ति गीता दीदी जी के द्वारा हर दिन अलग-अलग विषयों पर प्रवचन कराया जाएगा एवं प्रातः 6:00 से 8:00 तक म्यूजिकल एक्सरसाइज, मेडिटेशन शिविर रहेगा। जिसमें आप सभी सादर सपरिवार आमंत्रित हैं।



