नई दिल्ली। डॉ. सलीम राज वफ्फ बोर्ड चेयरमैन (कैबिनेट मंत्री दर्ज़ा) ने आज नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष माननीय श्री नितिन नबीन जी से सौजन्य भेंट की। इस दौरान डॉ. राज ने श्री नबीन को उनके नवदायित्व के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
भेंट के अवसर पर संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर संक्षिप्त चर्चा हुई तथा आगामी योजनाओं को लेकर सकारात्मक संवाद देखने को मिला। यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।



